LPG Gas Cylinder Price Decrease : महंगाई के मोर्च पर अच्छी खबर है। रक्षाबंधन से पहले और अब राखी के बाद एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है। केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन से पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती की थी। इसके बाद आज शुक्रवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price) के दाम भी कम दिए गए हैं।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम में 158 रुपये की कटौती की है। नई कीमतें आज आधी रात से लागू भी हो गई है। इसके बाद दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1780 रुपये से घटकर 1522 रुपये हो गया है। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1640 रुपये से कम होकर 1482 रुपये, कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1794 रुपये से सस्ता होकर 1636 रुपये और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1853 रुपये गिरकर 1695 रुपये हो गई है।
आपको बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां हर महीन की पहली और 15 तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पिछले महीने 1 अगस्त को पेट्रोलियम कंपनियों कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में करीब 100 रुपये की कटौती की कई थी। उससे पहले जुलाई में इसकी कीमत में 7 रुपये का इजाफा हुआ था।
आपको बता दें मंगलवार 29 अगस्त को राखि से पहले केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder Price) के दाम में 200 रुपये की कटौती की थी। इसके बाद LPG सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत दिल्ली में 1103 रुपये से घटकर 903 रुपये रह गई है। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सिलेंडर अब 703 रुपये में ही सिलेंडर मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को 200 के बदले 400 रुपये सस्ता मिलेगा सिलेंडर, जानें कब-कब गिरे दाम
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
7 hrs agoJio IPO: मार्केट एक्सपर्ट ने बताया क्यों करें जियो आईपीओ में निवेश?
8 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी का ऐलान
8 hrs ago3.8 फिटमेंट फैक्टर पर बनी बात तो 69000 रुपये होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी!
9 hrs agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
10 hrs ago21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
14 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
14 hrs agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
15 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
15 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines