LPG Gas Cylinder Expiry Date: क्या आपकी रसोई में गैस-सिलेंडर रखा हुआ है? अगर हां, तो आप उसका सही तरह से इस्तेमाल करने का तरीका जानते हैं? क्या आप एलपीजी सिलेंडर की एक्सपायरी डेट पर गौर करते हैं? क्या आप गैस पाइप पर नजर रखते हैं? अगर नहीं, तो सावधान हो जाइए। दरअसल, गैस-सिलेंडर के फटने के ज्यादातर मामले में पाइप से गैस का लीक होना या फिर सिलेंडर का एक्सपायरी होना है। हालांकि, अगर आप छोटी-छोटी बातों पर गौर करें तो इस तरह के बुरे हादसे अपने आपको बचा सकेंगे।
आज हम रसोई में गैस-सिलेंडर रखने की सही जगह, इस्तेमाल का सही तरीका और सिलेंडर की एक्सपायरी डेट चेक करने का स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन तरीका बताने जा रहे हैं, आइए इसके बारे में जानते हैं।
रसोई में गैस-सिलेंडर रखना सही या नहीं?
अक्सर लोगों का ये सवाल रहता है कि किचन में सिलेंडर को रखना सही या नहीं, तो इसका जवाब है कि गैस से सिलेंडर और दरवाजे की दूरी कम से कम 1 मीटर तक की होनी चाहिए। किचन में 1 x 9 किलोग्राम का सिलेंडर रख सकते हैं, जिसे आप गैस हॉब के बगल में रख सकते हैं।
कहां रखें गैस-सिलेंडर?
रसोई में गैस रखने के लिए हमेशा एक ऐसे स्थान को चुनें जो सही और सुरक्षित हो। सिलेंडर को गैस-स्टोव से थोड़ी दूरी में रखें। थोड़ी सी खुली जगह पर सिलेंडर को रखें। ध्यान रखें कि सिलेंडर ऐसी जगह न रखा हो, जहां पर सूर्य की गर्मी पहुंचती हो या फिर आग या चिंगारी का खतरा हो। बिजली के बॉर्ड से गैस-सिलेंडर को हमेशा दूर रखें।
क्या है गैस-सिलेंडर फटने की वजह?
ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि एलपीजी सिलेंडर दो कारण से फट सकते हैं। पहला कारण ये है कि जब गैस लीक हो रही हो, क्योंकि गैस के लीक होने पर जब आप चूल्हा जलाते हैं तो सिलेंडर फटने का चांस रहता है। दूसरी वजह गैस-सिलेंडर का एक्सपायर होना है, अगर सिलेंडर एक्सपायर हो जाए तो इसके फटने के चांस ज्यादा होते हैं। आमतौर पर एलपीजी गैस सिलेंडर 10 साल तक चलते हैं।
कैसे चेक करें गैस-सिलेंडर की एक्सपायरी डेट?
आप गैस-सिलेंडर की एक्सपायरी डेट को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) की ऑफिशियल वेबसाइट या बीआईएस केयर (BIS Care) ऐप से चेक कर सकते हैं। वेबसाइट से चेक करने के लिए आपको BIS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां लॉगिन करके आप सिलेंडर की एक्सपायरी डेट चेक कर सकते हैं।
BIS Care App से कैसे चेक करें सिलेंडर की एक्सपायरी डेट?
- गैस-सिलेंडर की एक्सपायरी डेट को BIS Care App से चेक करने के लिए पहले ऐप को डाउनलोड कर लें।
- गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर के जरिए BIS Care ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद अपने फोन ऐप को डाउनलोड करें।
- यहां आपको वेरीफाई लाइसेंस डिटेल्स का ऑप्शन मिलेगा, उसे चुन लें।
- इसके बाद आपको पाइप पर लिखे हुए CM/L कोड को एंटर करके GO पर टैप करना है।
- इस तरह से आप गैस-सिलेंडर की एक्सपायरी डेट को देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें- 1000 रुपये से कम में गर्मी से मिलेगी राहत! घर मंगवाएं Mini Cooler AC
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
3 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
4 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
5 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
5 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
6 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
8 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
20 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines