---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

LPG Gas New Rules: गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! कंपनियों ने बदले ट्रांसफर और बुकिंग के नियम, देखें 6 बड़े अपडेट

LPG Gas Cylinder Rules 2026: गैस कंपनियों ने एलपीजी कनेक्शन ट्रांसफर, एड्रेस चेंज और पीएनजी (PNG) शिफ्टिंग को लेकर नए नियम जारी किए हैं। घर बदलने से पहले इन 6 जरूरी बातों का ध्यान रखें।

---विज्ञापन---

LPG Rule Update: अगर आपके घर में भी रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, तो यह खबर आपके बहुत काम की है। गैस कंपनियों ने एलपीजी कनेक्शन ट्रांसफर, रिटिल बुकिंग और पाइप वाली गैस (PNG) में शिफ्ट होने को लेकर कुछ बेहद जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं। ये गाइडलाइन्‍स उन लोगों के ल‍िए और भी जरूरी है जो अपना घर श‍िफ्ट कर हैं।

अगर आप नया घर ले रहे हैं, किसी दूसरे शहर शिफ्ट हो रहे हैं या फिर सिलेंडर छोड़कर सीधे पाइप वाली गैस (PNG) लगवाने की सोच रहे हैं, तो इन नए नियमों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए इन्हें बिल्कुल आसान शब्दों में इन 6 न‍ियमों को समझते हैं।

---विज्ञापन---

मकान बदलने से पहले गैस एजेंसी को बताएं

    अगर आप अपना नया घर बदल रहे हैं, तो सबसे पहला काम यह करें कि अपनी गैस एजेंसी चाहे इंडेन हो, एचपी या भारत गैस को इसकी जानकारी दें। आपको कनेक्शन ट्रांसफर के लिए अप्लाई करना होगा। इसके साथ ही आपको अपना आईडी प्रूफ, नए घर के पते का सबूत (Address Proof), गैस बुक/कंज्यूमर कार्ड और ओरिजिनल कनेक्शन वाउचर जमा करना पड़ सकता है।

    अगर एक ही इलाके में घर बदल रहे हैं, तो काम बहुत आसान है
    अगर आपका नया घर भी उसी गैस डिस्ट्रीब्यूटर के सर्विस एरिया में आता है, तो प्रक्रिया बहुत आसान हो जाती है। इस स्थिति में गैस एजेंसी सिर्फ आपका नया एड्रेस अपडेट कर देगी। इसके बाद बिना किसी रुकावट के आपके नए घर पर एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी जारी रहेगी।

    ---विज्ञापन---

    इलाका बदलते ही जरूरी होगा TTV (ट्रांसफर टर्मिनेशन वाउचर)
    अगर आपका नया घर किसी दूसरे इलाके में है जो किसी अन्य गैस एजेंसी के तहत आता है, तो आपको अपनी पुरानी एजेंसी से टर्मिनेशन वाउचर (TTV – Transfer Termination Voucher) लेना होगा। इसी दस्तावेज के आधार पर नई गैस एजेंसी आपका कनेक्शन ट्रांसफर करेगी। नए इलाके के डिस्ट्रीब्यूटर को आपको यह पेपर सौंपना होगा।

    दूसरे शहर शिफ्ट होने पर वापस करना होगा सिलेंडर और रेगुलेटर
    अगर आप किसी दूसरे शहर जा रहे हैं, तो आपको अपना एलपीजी सिलेंडर और रेगुलेटर अपनी मौजूदा गैस एजेंसी को वापस लौटाना होगा। इसके बाद एजेंसी आपको एक टर्मिनेशन वाउचर जारी करेगी और आपकी जमा की गई सिक्योरिटी डिपॉजिट का पैसा वापस मिल जाएगा। नए शहर में नई एजेंसी आपके पेपर्स चेक करके नया कनेक्शन जारी करेगी।

    ---विज्ञापन---

    ट्रांसफर के बाद मिलेगा नया कंज्यूमर नंबर
    जब आप अपने ट्रांसफर के पेपर्स (TTV) नए एरिया की एजेंसी को देंगे, तो वे इसे ट्रांसफर सब्सक्रिप्शन वाउचर (TSV) में बदल देंगे और आपको एक बिल्कुल नया कंज्यूमर नंबर मिलेगा। इसके बाद ही आप अपने नए पते से गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग कर पाएंगे।

    एलपीजी से पीएनजी (PNG) में जाने से पहले ये करें
    देशभर में पिछले छह महीनों में 13.4 लाख से ज्यादा नए पीएनजी (PNG) कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जो कि इस साल घोषित सरकार के 60 लाख नए कनेक्शन देने के लक्ष्य का अभी सिर्फ 20% ही है। अगर आप भी एलपीजी से पाइप वाली गैस (PNG) में शिफ्ट होना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी लोकल गैस एजेंसी से मिलकर इसके जरूरी कागजातों और शर्तों की पूरी जानकारी ले लें।

    ---विज्ञापन---

      गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने या पीएनजी में शिफ्ट होने के दौरान मिलने वाले सभी वाउचर और पेपर्स को हमेशा संभालकर सुरक्षित रखें, ताकि आगे चलकर आपको कभी कोई दिक्कत न आए।

      First published on: Jul 11, 2026 01:29 PM

      End of Article

      About the Author

      Vandana Bharti

      वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

      Read More

      Vandana Bharti

      वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं। News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं। बी.कॉम की पढ़ाई द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से की है और YMCA, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

      Read More
      ---विज्ञापन---
      संबंधित खबरें
      Sponsored Links by Taboola