अगर आपके पास इंडेन, एचपी या भारत गैस का कनेक्शन है और आपने अभी तक अपनी आधार ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं की है, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है. गैस एजेंसियों द्वारा ई-केवाईसी की प्रक्रिया को अनिवार्य किया जा रहा है. समय पर ई-केवाईसी न कराने पर आपकी गैस सब्सिडी रुक सकती है या कनेक्शन पर असर पड़ सकता है. ई-केवाईसी न कराने पर क्या होगा, किसे यह काम करवाना जरूरी है और इसे घर बैठे कैसे पूरा किया जा सकता है.

क्या e-KYC न कराने पर कनेक्शन कैंसिल हो जाएगा?

घबराने की कोई बात नहीं है. ई-केवाईसी न कराने पर आपका गैस कनेक्शन पूरी तरह से कैंसिल नहीं होगा. हालांकि, अगर आप निर्धारित समय तक ई-केवाईसी पूरी नहीं करते हैं, तो आपका कनेक्शन कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से सस्पेंड (Temporarily Suspended) किया जा सकता है या फिर आपकी मिलने वाली सब्सिडी रोकी जा सकती है.

---विज्ञापन---

उज्ज्वला और सामान्य ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?
ई-केवाईसी न होने की स्थिति में अलग-अलग श्रेणी के ग्राहकों पर यह असर पड़ सकता है. जैसे क‍ि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी रुक सकती है. सामान्य ग्राहकों को सब्सिडी वाले रेट की जगह महंगे कमर्शियल रेट पर सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

किन लोगों के लिए e-KYC कराना अनिवार्य है?
यह नियम सिर्फ उन ग्राहकों के लिए लागू होता है जिनकी बायोमेट्रिक ई-केवाईसी अभी तक पेंडिंग है. जिन ग्राहकों ने पहले ही अपनी बायोमेट्रिक आधार ई-केवाईसी पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है.

---विज्ञापन---

घर बैठे मोबाइल ऐप से 2 मिनट में करें e-KYC
अब ई-केवाईसी करवाने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है. आप अपने स्मार्टफोन से ही यह काम कर सकते हैं:

---विज्ञापन---

अपने गैस प्रोवाइडर का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें:

---विज्ञापन---

Indane Gas: IndianOil ONE App

Bharat Gas: Hello BPCL App

HP Gas: HP Pay App

इसके साथ ही प्ले स्टोर से AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करें.

ऐप में अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉगिन करें और ई-केवाईसी सेक्शन में जाकर अपने चेहरे को स्कैन (Face Scan) करें. आपका ऑथेंटिकेशन तुरंत पूरा हो जाएगा.

डिलीवरी बॉय या गैस एजेंसी से भी करवा सकते हैं ई-केवाईसी
अगर आप मोबाइल ऐप से ई-केवाईसी नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके पास दो आसान विकल्प और हैं:

  1. सिलेंडर डिलीवरी के समय: जब डिलीवरी बॉय सिलेंडर देने आए, तो आप उनके पास मौजूद बायोमेट्रिक डिवाइस पर अंगूठा लगाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं.
  2. गैस एजेंसी जाकर: अपने नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर (एजेंसी) के दफ्तर जाकर बायोमेट्रिक मशीन के जरिए ई-केवाईसी पूरी करा सकते हैं.