LPG Cylinder Price Reduced Today: चुनावी माहौल के बीच गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी गई है। ऑयल कंपनियों ने 1 मई 2024 को गैस सिलेंडर की कीमत कम कर दी गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder) की रेट को घटा दिया है। 19 रुपये प्रति यूनिट की कटौती के साथ अब कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर बेचे जाएंगे।
पिछले महीने 30.50 रुपये की हुई थी कटौती
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा हर महीने की शुरुआत के साथ सिलेंडर की कीमतों का संशोधन किया जाता है। पिछले महीने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 30.50 रुपये की कटौती की गई थी। जबकि, इस महीने यानी मई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 19 रुपये प्रति यूनिट कम की गई है।
क्या है नए रेट?
सूत्रों के अनुसार दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर अब 1745.50 रुपये का हो गया है। पिछले महीने इस सिलेंडर की कीमत 1764.50 रुपये थी। मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर 1717.50 रुपये की बजाय अब 1698.50 रुपये का हो गया है। कोलकाता में सिलेंडर के रेट 1879 रुपये की बजाए 1859 रुपये हो गए है। चेन्नई में 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 1930 रुपये की बजाय 1911 रुपये हो गई है।
ये भी पढ़ें- 1 मई को यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें ईंधन के नए रेट?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से हर महीने की शुरुआत में कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दामों का संशोधन किया जाता है और फिर महीने के पहले दिन नई कीमत को जारी किया जाता है।
इस दौरान सिलेंडर के दाम घटाए या बढ़ाये जाते हैं। जबकि, कई बार कीमत समान भी रहती है। कीमतों में बदलाव होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे- अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में बदलाव, आपूर्ति-मांग की गतिशीलता, कराधान नीतियों में बदलाव आदि। इसके अलावा राज्यों द्वारा भी विभिन्न टैक्स लगाने के कारण हर जगह सिलेंडर के दाम अलग-अलग हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
39 mins ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
6 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
7 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
9 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
11 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
11 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines