हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बड़ी राहत! सस्ता हुआ LPG Cylinder, अब इतने रुपये हुई कीमत

LPG Cylinder Price Reduced: बढ़ती महंगाई के बीच लोगों को राहत देने के लिए गैस-सिलेंडर के रेट में कटौती हुई है। 19 किलोग्राम का सिलेंडर सस्ता हो गया है, आइए एलपीजी गैस-सिलेंडर का रेट जानते हैं।

विज्ञापन
LPG कमर्शियल सिलेंडर में कटौती

LPG Cylinder Price Reduced Today: जून के महीने में जहां कई चीजों के दाम बढ़े हैं। वहीं, जुलाई के महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती देखे को मिली है। हर महीने की शुरुआत से पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा गैस-सिलेंडर के रेट का संशोधन किया जाता है, जिसके बाद कीमतों में बदलाव हो सकता है। कभी गैस-सिलेंडर की कीमत बढ़ती है तो कभी इसकी कीमत में कमी भी देखने को मिलती है।

जुलाई महीने की शुरुआत यानी 1 जुलाई 2024 को गैस-सिलेंडर के रेट में कटौती देखने को मिली है। 19 किलोग्राम का LPG कमर्शियल सिलेंडर करीब 30 रुपये सस्ता हो गया है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder) के रेट 30 रुपये प्रति यूनिट कम हुए हैं। आइए जानते हैं महानगरों में कितने रुपये का एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है?

महानगरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत

14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का रेट कीमत 803 रुपये है। जबकि, 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1676 रुपये से घटकर 1646 रुपये हो गई है।

विज्ञापन

मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 802.50 रुपये है और 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत कम हो गई है।

कोलकाता में घरेलू सिलेंडर की कीमत 829 रुपये में है। जबकि, 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 31 रुपये कम होकर 1756 रुपये हो गई है।

विज्ञापन

चेन्नई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपये है। जबकि, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1840.50 रुपये की जगह 1809.50 रुपये हो गई है।

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: 1 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की कीमत जारी

विज्ञापन

हर महीने की शुरुआत में सिलेंडर के दामों का होता है संशोधन

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा हर महीने के शुरू होने से पहले कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर की कीमतों का संशोधन किया जाता है। इसके बाद महीने के पहले दिन यानी 1 तारीख को नए रेट को लागू कर दिया जाता है। जुलाई के महीने में कमर्शियल सिलेंडर के रेट में करीब 30 रुपये की कटौती की गई है। जबकि, घरेलू सिलेंडर के रेट कम नहीं हुए हैं।

सिलेंडर की कीमत में बदलाव होने के क्या हैं कारण?

  1. अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में बदलाव
  2. आपूर्ति-मांग की गतिशीलता
  3. कराधान नीतियों में बदलाव

ऊपर बताए गए कारणों के अलावा भी कई वजहों से सिलेंडर के दामों में उतार-चढ़ाव या किसी अन्य तरह का बदलाव हो सकता है। अलग-अलग राज्य और शहरों द्वारा लगाने वाले विभिन्न टैक्स भी इन कारणों में से एक हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola