LPG Cylinder Price Hike: आम चुनाव की तारीख आने से पहले गैस-सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा एलपीजी की कीमतों का संशोधन किया है और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ दी है। LPG से लेकर ATF तक के रेट अपडेट किए गए हैं। ऐसे में दिल्ली और मुंबई में एलपीजी सिलेंडर अधिक कीमत में खरीदा जा सकेगा। 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में कुछ रुपयों की बढ़ोतरी कर दी गई है, आइए गैस-सिलेंडर के नए दाम जानते हैं।
19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत बढ़ी
दिल्ली और मुंबई में 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। कमर्शियल सिलेंडर को खरीदने के लिए 25.50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। 19 KG के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी खुदरा दरों से की गई है। सिलेंडर की कीमत आज यानी 1 मार्च, 2024 से प्रभावी है।
इतने रुपये कीमत के साथ मिलेगा सिलेंडर
दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर को कीमत बढ़ने के बाद अब 1,795 रुपये में बेचा जाएगा। दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में भी कीमत के बढ़ने से असर पड़ा है। कोलकाता में 1,911 रुपये, मुंबई में 1,749 रुपये और चेन्नई में 1,960.50 रुपये के साथ 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलेंडर बेचा जाएगा।
ये भी पढ़ें- 1 मार्च को कहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, कहां बढ़ गई कीमत?
आम जानता पर कैसा पड़ेगा असर?
19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी होने से घरेलू इस्तेमाल के लिए एलपीजी की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। हर महीने कमर्शियल गैस की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिलती रहती है, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हो रहा है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि हर महीने की शुरुआत में कंपनियों द्वारा कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर की कीमत का संशोधन किया जाता है, जिन्हें महीने एक पहले दिन जारी किया जाता है। राज्य द्वारा लगाए गए टैक्स के कारण एलपीजी रेट शहरों में अलग-अलग होते हैं।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
19 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
20 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
21 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
22 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
23 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines