LPG Cylinder Price Cut : राखी और ओणम से पहले केंद्र सरकार ने देश 33 करोड़ से ज्यादा रसोई गैस उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सराकर ने आम एलपीजी (Domestic LPG Cylinder Price) को बड़ा तोहफा देते हुए प्रति सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती का ऐलान किया है।
10 करोड़ लोगों को प्रति सिलेंडर 400 रुपये का फायदा
केंद्र सरकार के इस ऐलान के बाद देश के 10 करोड़ से ज्यादा उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को कुल 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। दरअसल उज्जवला योजना के तहत केंद्र सरकार पहले से ही लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दे रही है। ऐसे में एलपीडी सिलेंडर के दाम में इस कटौती के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को कुल मिलाकर 400 रुपये का फायदा होगा।
दिल्ली में उज्ज्वला योजना के तहत 703 रुपये में मिलेगा सिलेंडर
फिलहाल दिल्ली में आम उपभोक्ता को 1103 रुपये में एलपीडी गैस सिलेंडर मिल रहा है। वहीं अब दिल्ली में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को घरेलू गैस सिलेंडर 703 रुपये का मिलेगा।
इसके साथ ही केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए परिवारों को भी गैस के कनेक्शन देने का ऐलान किया है। इस तरह आने वाले समय में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 10.35 करोड़ हो जाएगी।
आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उज्ज्वला योजना को बीजेपी के गेमचेंजर माना गया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 2024 में होने वाले आम चुनाव में भी बीजेपी कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इससे सरकारी खजाने पर वित्तिय वर्ष 2023-24 में 7680 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- Rule Changes in September : सितंबर में बदल जाएंगे ये सात नियम, यहां देखिए पूरी लिस्ट
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की 2016 में हुई थी शुरुआत
आपको बता दें कि साल 2016 में पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने ‘स्वच्छ ईंधन, बेहतर जीवन’ का नारा देते हुए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत निम्न आय वर्ग के लोगों एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया गया, ताकि जो महिलाएओं चूल्हे और गोबर के कंडे या लकड़ी जलाकर खाना बनाती थीं उन्हें इससे राहत मिल सके। चूल्हे से निकलने वाले धुएं का असर जहां महिलाओं की सेहत पर पड़ता था और इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता था।
यह भी पढ़ें- वेतनभोगियों को बड़ी राहत, 1 सितंबर से बदल जाएगा रेंट फ्री अकोमोडेशन का नियम
आखिरी बार 1 मार्च 2023 को बदले थे घरेलू सिलेंडर के दाम
गौरतलब है कि इससे पहले 1 मार्च 2023 को सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किया था। पेट्रोलियम कंपनियों ने एक मार्च 2023 को आम लोगों के महंगाई का झटका देते हुए 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी थी। इसके बाद से ही देश में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर थे। हालांकि इस दौरान कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम (Commercial LPG Cylinder Price) लगातार बदलाव दर्ज किया गया। 1 मार्च 2023 से पहले एक अप्रैल 2020 को घरेलू सिलेंडर के दमा में दस रुपये की कटौती की गई थी। उस समय इसकी कीमत 809 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई थी।
ऐसे चेक करें एलपीडी सिलेंडर के रेट
अपने शहर में आप खुद भी एलपीजी सिलेंडर का लेटेस्ट रेट्स जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/prices-of-petroleum-products पर जाना होगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
त्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
24 mins agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
2 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
3 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
5 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
5 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
15 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
19 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
23 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
1 day agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines