हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कट सकता है आपके LPG Cylinder का कनेक्शन! जल्दी निपटाएं ये काम

LPG Cylinder KYC Update Process: क्या आपने अपने गैस सिलेंडर के कनेक्शन को बनाए रखने के लिए केवाईसी करा लिया है? अगर नहीं, तो जल्द से जल्द ये काम निपटा लीजिए। वरना…

विज्ञापन
LPG Cylinder EKYC

LPG Cylinder KYC Update Process: वक्त के साथ सुविधाओं में बदलाव हुआ है और लोग इंडक्शन का इस्तेमाल करने लगे हैं। यहां तक कि कुछ घरों में गैस की पाइव लाइन भी लग चुकी है। हालांकि, फिर भी भारत में कई घर हैं जहां पर एलपीजी सिलेंडर पहुंचाया जाता है। इसके अलावा कई लोग उज्ज्वला योजना के तहत भी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आपके घर में भी गैस-सिलेंडर आता है तो अब ये सुविधा आपको मिलनी बंद हो सकती है।

गैस-सिलेंडर की ई-केवाईसी करवाने को तेल कंपनियों द्वारा सख्ती दिखाई जा रही है। ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने गैस सिलेंडर के लिए ई-केवाईसी नहीं करवाया है तो उन्हें सिलेंडर मिलना बंद हो सकता है। बिना ई-केवाईसी के गैस-सिलेंडर की आपूर्ति बंद हो सकती है। आइए जानते हैं कि आप कैसे ई-केवाईसी करा सकते हैं?

क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?

उज्ज्वला योजना के ग्राहकों के ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद आम ग्राहकों के लिए गैस-सिलेंडर की ई-केवाईसी करवाने का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। बिना केवाईसी के सब्सिडी खत्म की जाएगी, साथ ही कनेक्शन भी ब्लॉक किया जा सकता है। ये निर्देश केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए थे। ऐसे में उज्ज्वला योजना के ग्राहकों के बैंक खाते में एलपीजी की सब्सिडी राशि निर्बाध रूप से भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

कैसे करवाएं ई-केवाईसी?

घरेलू गैस वितरक के अधिकारियों के मुताबिक गैस कनेक्शन धारकों के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। इसके लिए कनेक्शन धारक अपने वितरक कार्यालय जा सकते हैं। यहां पर उन्हें अपना आधार कार्ड का वेरिफिकेशन करवाना होगा। एजेंसी के जरिए उपभोक्ता आसानी से ई-केवाईसी कर सकेंगे। आधार वेरिफिकेशन के तहत ये देखा जाएगा कि अमुक व्यक्ति ही इस आधार नंबर पर पंजीकृत है या नहीं।

ये भी पढ़ें- पैन-आधार लिंक करने का आखिरी मौका, डेडलाइन के बाद बढ़ सकती हैं मुश्किलें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola