LPG Cylinder Big Discount: Paytm भारतगैस, इंडेन और एचपी गैस पर एलपीजी सिलेंडर बुकिंग पर उपयोगकर्ताओं को रोमांचक कैशबैक ऑफर दे रहा है। डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पहली गैस बुकिंग पर 15 रुपये का कैशबैक और पेटीएम वॉलेट के माध्यम से सिलेंडर की बुकिंग पर 50 रुपये तक का कैशबैक दे रहा है। इसके अतिरिक्त, समय-समय पर Paytm नए-नए ऑफर भी देता है, जिसमें 50 रुपये से भी ज्यादा पैसे बच सकते हैं। वहीं, ऐप उपयोगकर्ताओं को बुकिंग को ट्रैक करने की भी अनुमति देता है।
पेटीएम द्वारा LPG सिलेंडर बुक करने वाले अपने सभी नए उपयोगकर्ताओं के लिए रोमांचक कैशबैक डील्स की घोषणा की जाती है। नए उपयोगकर्ता 15 रुपये कैशबैक पाने के लिए ‘FIRSTGAS’ कोड का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही उपयोगकर्ता पेटीएम वॉलेट का उपयोग करके सिलेंडर की बुकिंग पर 50 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त करने के लिए ‘WALLET50GAS’ कोड का उपयोग कर सकते हैं।
पेटीएम उपयोगकर्ताओं को पंजीकृत मोबाइल नंबरों का उपयोग करके और अतिरिक्त शुल्क पर आसानी से गैस रिफिल बुक करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। उपयोगकर्ता इन-ऐप सुविधा के माध्यम से अपनी बुकिंग को भी ट्रैक कर सकते हैं जो बुकिंग प्रक्रिया और बुक किए गए सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया दिखाएगा।
विशेष रूप से, पहली बुकिंग के बाद ऐप बुकिंग जानकारी भी सहेज लेगा ताकि उपयोगकर्ताओं को नई बुकिंग संसाधित करने के लिए 17 अंकों की LPG आईडी याद न रखनी पड़े।
कैसे डिस्काउंट के साथ पाएं सिलेंडर?
- पेटीएम ऐप खोलें और रिचार्ज और बिल भुगतान श्रेणी के तहत ‘बुक गैस सिलेंडर’ टैब पर जाएं।
- अब एलपीजी सिलेंडर सर्विस प्रोवाइडर का चयन करें और फिर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर/17 अंकों की LPG आईडी/उपभोक्ता नंबर दर्ज करें।
- भुगतान करके अपनी बुकिंग प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। आप अपने किसी भी पसंदीदा भुगतान मोड जैसे पेटीएम वॉलेट, पेटीएम यूपीआई, कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
वहीं, पेटीएम उपयोगकर्ताओं को पेटीएम पोस्टपेड के साथ रसोई गैस बुक करने और अगले महीने शून्य ब्याज और शून्य ज्वाइनिंग शुल्क के साथ भुगतान करने की भी अनुमति देता है।
- आपकी बुकिंग की पुष्टि हो जाएगी और आपका गैस सिलेंडर निकटतम गैस एजेंसी द्वारा 2-3 दिनों के भीतर आपके पंजीकृत पते पर पहुंचा दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
9 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
21 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines