आजकल सोशल मीडिया पर एक खबर आग की तरह फैल रही है, 1 अक्टूबर से बंद हो जाएगा आपका LPG सिलेंडर! अगर आपने भी यह खबर सुनकर घबराहट में अपने गैस डीलर के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं, तो ठहरिए, गहरी सांस लीजिए.
सच यह है कि आपका रसोई गैस कनेक्शन बंद नहीं हो रहा है, और न ही आपकी सिलेंडर बुकिंग रुकेगी. लेकिन हां, 1 अक्टूबर 2026 से एक बड़ा नियम जरूर लागू हो रहा है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है.
आइए, समझते हैं कि आखिर 1 अक्टूबर से क्या बदलने वाला है और आपको क्या करना है.
क्या सच में रुक जाएगी गैस सिलेंडर की बुकिंग?
बिल्कुल नहीं, यह सबसे बड़ा भ्रम है. 1 अक्टूबर से उन ग्राहकों की गैस सप्लाई या कनेक्शन बंद नहीं होगा जिन्होंने आधार बायोमेट्रिक (e-KYC) पूरा नहीं किया है.
तो फिर फर्क क्या पड़ेगा?
फर्क पड़ेगा आपकी सब्सिडी (LPG Subsidy) पर. अगर आपकी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पेंडिंग है, तो आपको मिलने वाली सरकारी सब्सिडी रुक सकती है. इसका मतलब यह है कि आपको सिलेंडर मार्केट प्राइस (Market Rate) पर खरीदना पड़ेगा. सिलेंडर तो मिलेगा, लेकिन सब्सिडी का पैसा आपके खाते में नहीं आएगा.
यह भी पढ़ें : LPG सब्सिडी के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय का नया नियम, 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य
क्यों जरूरी है बायोमेट्रिक Aadhaar Authentication?
सरकार का मकसद फर्जी या डुप्लिकेट कनेक्शनों की पहचान करना है, ताकि सब्सिडी का पैसा केवल सही और जरूरतमंद इंसान के बैंक खाते तक ही पहुंचे. अगर आपने अपनी आधार बायोमेट्रिक जांच पूरी करा ली है, तो सरकार को यह पुष्टि हो जाती है कि कनेक्शनधारक पूरी तरह असली (Genuine) है.
स्कैमर्स और फेक मैसेज से रहें सावधान
त्योहारों के इस सीजन में जब भी कोई नया नियम आता है, तो साइबर ठग (Scammers) तुरंत सक्रिय हो जाते हैं. आपको वॉट्सएप या एसएमएस पर मैसेज आ सकता है- आपका गैस कनेक्शन आज रात बंद हो जाएगा, तुरंत इस लिंक पर क्लिक करके e-KYC करें.
ऐसे किसी भी अज्ञात लिंक (Link) पर क्लिक न करें. किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, बैंक अकाउंट डिटेल्स या अपनी व्यक्तिगत जानकारी शेयर न करें. कोई भी गैस एजेंसी फोन पर ओटीपी या पिन मांगकर KYC नहीं करती.
आपको अब क्या करना चाहिए?
क्या आपने पहले ही e-KYC करा लिया है? अगर हां, तो आपको बार-बार गैस एजेंसी के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. अगर पेंडिंग है तो क्या करें? अपनी निकटतम अधिकृत (Authorised) LPG डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी पर जाएं और अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा कराएं. आप अपनी ऑयल मार्केटिंग कंपनी (जैसे Indane, HP, Bharat Gas) के ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट के जरिए ही अपना स्टेटस चेक करें.
पैनिक (Panic) करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आपका चूल्हा जलता रहेगा और सिलेंडर टाइम पर आता रहेगा. बस अगर आप सरकारी सब्सिडी का फायदा लगातार उठाना चाहते हैं, तो 1 अक्टूबर से पहले अपने गैस डीलर के पास जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन स्टेटस जरूर चेक कर लें.
संबंधित खबरें
21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
1 hr agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
1 hr agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
2 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
2 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
3 hrs agoब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
13 hrs agoJio IPO: रिलायंस जियो के आईपीओ पर देश-विदेश के बड़े निवेशकों की नजर
14 hrs ago'रिलायंस ने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ बनाया', Jio IPO पर बोले एक्सपर्ट
19 hrs agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
23 hrs agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines