Get Low interest rates on personal loans Tips: आजकल महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि एक आम आदमी के लिए अपनी सैलरी से सेविंग करना और फिर अच्छा लाइफस्टइल जीना मुश्किल हो गया है। इस वजह से कई लोग पर्सनल लोन लेते हैं जिससे उनके कई काम अच्छे से निपट जाएं। एक लोन लेने से पहले सब चीजों की छानबीन कर लेनी चाहिए जैसे लोन देने वाला भरोसेमंद है या नहीं? कहां सस्ती ब्याज दर मिल रही है? और ऐसी कई डिटेल्स। लोन लेते समय सबसे बड़ी टेंशन ब्याज दर से जुड़ी होती है। अगर आप भी पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो कम ब्याज दर पाने के लिए इन ट्रिक्स को फॉलो कर सकते हैं।
जरूरत के मुताबिक लोन अमाउंट तय करें
आपको जितने पैसों की जरूरत है उतने ही पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करें। इससे आपको कम ब्याज चुकाना होगा। सलाह दी जाती है कि जरूरतों के हिसाब से ही पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करना चाहिए।
हाई क्रेडिट स्कोर रखें
कम ब्याज दर या इंटरेस्ट रेट पर पर्सनल लोन लेना हो तो उसके लिए आपको क्रेडिट स्कोर हाई रखना होगा। क्रेडिट या सिबिल स्कोर 750 से ज्यादा होने पर बैंक कम ब्याज दर पर लोन दे देते हैं क्योंकि सिबिल स्कोर से बैंकों को पता चलता है कि आप समय पर लोन चुका देते हैं।
यह भी पढ़ें: RBI का इन बड़े बैंकों को झटका, क्यों इतनी सख्ती कर रहा केंद्रीय बैंक?
डेट-टू-इनकम रेश्यो
डेट-टू-इनकम रेश्यो यानी DTI जितना कम होगा उतना सस्ता पर्सनल लोन मिलने के चांस बढ़ ज्यादा होंगे। इससे पता चलता है कि आपकी इनकम लोन से ज्यादा है या कम।
को-बॉरोअर का क्रेडिट स्कोर हाई
अगर आपका सिबिल स्कोर किसी वजह से कम है तो आप किसी व्यक्ति के साथ लोन ले सकते हैं। ऐसे में को-बॉरोअर का क्रेडिट स्कोर हाई होना चाहिए। इससे लोन कम ब्याज दर पर मिल सकता है।
क्रेडिट कार्ड यूटिलाइजेशन रेश्यो
आप क्रेडिट कार्ड यूटिलाइजेशन रेशियो को मैनेज करके कम ब्याज दर वाला पर्सनल लोन पा सकते हैं। इसका मतलब है कि आप कार्ड की लिमिट का महीने में कितना यूज करते हैं। ज्यादा कार्ड का इस्तेमाल करने से CUR बढ़ जाता है।
बैंक वाइज ब्याज दर चेक करें
पर्सनल लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों के प्रोसेसिंग चार्जेज और ब्याज दर जरूर चेक कर लें। ऐसा करने से जहां सबसे सस्ता पर्सनल लोन मिल रहा हो आप उसे चुन पाएंगे।
अगर आप पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो जान लें कि हर बैंक अलग-अलग ब्याज दर ऑफर करते हैं इसलिए सलाह दी जाती है कि जब भी लोन लेने का प्लान करें तो बैंक से पूरी जानकारी लेकर ही आगे बढ़ने का फैसला लें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सूचना के लिए है। इसे निवेश की सलाह न माना जाए। किसी भी निवेश से पहले निवेश सलाहकारों से राय लें।
यह भी पढ़ें: Bank Holidays Alert! 3 दिन के लिए यहां बंद रहेंगे बैंक, लिस्ट में चेक करें अपने शहर का नाम
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
12 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines