Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में 25 मई 2024 को मतदान है। दिल्ली का हर एक नागरिक वोट दे सके। इसके लिए चुनाव आयोग ने एक अहम फैसला लिया है, जिसके अनुसार मतदाताओं को पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी। आइए जानते हैं पिक एंड ड्रॉप की सुविधा किन लोगों को दी जाएगी और कैसे आप इसका लाभ उठा सकते हैं?
ये भी पढ़ें- दिव्यांगजन और बिना उंगलियों वाले लोग भी करा सकते हैं Aadhar Card अपडेट, जानें प्रोसेस
किन लोगों को दी जाएगी पिक एंड ड्रॉप की सुविधा?
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में दिव्यांग और 85 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों को पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी। उन्हें मतदान के दिन वोट डालने के लिए मतदान केंद्र लेकर आया जाएगा। वोट डालने के बाद उन्हें वापस घर छोड़ने की भी सुविधा दी जाएगी।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
अगर आपके घर में कोई दिव्यांग है या 85 साल से ज्यादा किसी परिजन की उम्र है, तो इसके लिए आपको एसएमएस के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए एसएमएस बॉक्स में जाकर सबसे पहले EPIC Space Epic Number यानी वोटर आईडी कार्ड का नंबर लिखें। फिर स्पेस देकर PICK लिखें। अब इस मैसेज को 7738299899 मोबाइल नंबर पर भेज दें।
जैसे ही आप एसएमएस भेजेंगे। वैसे तुरंत ही आपको कन्फर्मेशन आ जाएगा कि आपका एसएमएस चुनाव आयोग को रिसीव हो गया है। अगर आप पात्र हैं, तो एसएमएस के जरिए आपको पिक एंड ड्रॉप सर्विस की जानकारी मिल जाएगी।
कब तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
दिल्ली में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। इसलिए 24 मई 2024 को दोपहर 12 बजे तक आप इस नंबर पर एसएमएस भेजकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद अगर आप रजिस्ट्रेशन कराते हैं, तो फिर आपको पिक एंड ड्रॉप की सुविधा नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- आधार Scams से कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट?
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
28 mins agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
3 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
4 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
5 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
9 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
12 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
14 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
16 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines