Duplicate Voter ID Card: चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार 19 अप्रैल से 1 जून तक लोकसभा चुनाव होंगे। जबकि नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। चुनाव 7 चरणों में होंगे। ये तो हम सभी जानते हैं कि इलेक्शन में वोट करते समय आपको वोटर आईडी कार्ड की जरूरत पड़ती है, लेकिन अगर आपका वोटर ID कार्ड खो हो गया है, तो अब चिंता न करें। आप डुप्लीकेट कार्ड के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं…
कब बनवाया जा सकता है Duplicate Voter ID Card?
- अगर आपका कार्ड ID फट गया है तो आप उसे दोबारा ठीक कराने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- अगर वोटर आईडी कार्ड कहीं खो गया है तो भी आप डुप्लीकेट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- कार्ड अगर चोरी हो जाए तो भी आप उसकी डुप्लीकेट कॉपी बनवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 Date LIVE: 19 अप्रैल से 1 जून तक होंगे लोकसभा चुनाव, इस दिन घोषित किए जाएंगे नतीजे
Duplicate Voter ID Card अप्लाई करने का प्रोसेस
- डुप्लीकेट वोटर आईडी बनवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने अपने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाना होगा और फॉर्म EPIC-002 की एक कॉपी डाउनलोड करनी होगी।
- इस फॉर्म को भरते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें जैसे फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेज अटैच करें।
- फॉर्म में आपको डुप्लीकेट आईडी कार्ड बनवाने का कारण भी देना होगा।
- अगर आपका वोटर आईडी कार्ड खो गया है या चोरी हो गया है, तो आपको एफआईआर की भी एक कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करनी होगी।
- इसके अलावा डाक्यूमेंट्स में एक पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस और पहचान प्रमाण भी शामिल होना चाहिए।
- इसके बाद इस फॉर्म को अपने स्थानीय चुनाव अधिकारी के पास जमा करवा दें ।
- आपको एक रेफरेंस नंबर दिया जाएगा। इस नंबर की मदद से आप राज्य निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
- यानी इस नंबर का यूज करके आप पता लगा सकते हैं कि आपका वोटर आईडी कार्ड बना है या नहीं।
- एक बार जब आप अपना फॉर्म सबमिट कर देते हैं तो सबसे पहले उसे वेरीफाई किया जाता है, जिसके बाद डुप्लीकेट कार्ड का प्रोसेस शुरू होता है।
- वेरीफाई होने के बाद आपको इन्फॉर्म किया जाएगा। इसके बाद आप स्थानीय चुनाव अधिकारी के पास जाकर अपना डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
Duplicate Voter ID Card बनवाना है आसान
- जब आप नया वोटर आईडी कार्ड बनवाते हैं तो इसका प्रोसेस काफी लंबा है।
- लेकिन डुप्लीकेट कार्ड की कॉपी लेना उससे कहीं ज्यादा आसान है।
- इसमें न तो ज्यादा समय लगता है और न ही आपको कहीं जाने की जरूरत है।
- आप घर बैठे डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग ने अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन प्रोसेस शुरू कर दिया है।
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
3 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
8 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
10 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
12 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
13 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
14 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines