Cyber Fraud : साइबर फ्रॉड के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। जालसाल लोगों के बैंक अकाउंट में सेंध लगाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कई बार ऐसे लोगों के साथ भी साइबर फ्रॉड हो जाता है जो न तो कहीं KYC कराने जाते हैं और न ही किसी लिंक पर क्लिक करते हैं। ऐसे ही PAN कार्ड के साथ छेड़छाड़ करके जालसाज बैंक से लोन ले लेते हैं।
नोटिस आने पर चलता है पता
अगर कोई जालसाज किसी शख्स के पैन कार्ड पर लोन लेता है तो इसका पता तब चलता है जब उस शख्स के पास लोन न चुकाने पर बैंक का नोटिस आता है। इसके बाद कोर्ट-कचहरी के चक्कर शुरू हो जाते हैं। हालांकि मामला सामने के बाद जालसाज के खिलाफ केस दर्ज करा सकते हैं।
सिबिल स्कोर पता करें
सिबिल स्कोर यानी क्रेडिट रिपोर्ट के जरिए आप पता कर सकते हैं कि किसी दूसरे शख्स ने आपके PAN का फर्जी इस्तेमाल करके लोन ले रखा है या नहीं। क्रेडिट रिपोर्ट में इस बात की जानकारी होती है कि उस शख्स ने कहां से और कितना लोन ले रखा है। क्रेडिट रिपोर्ट में क्रेडिट स्कोर के अलावा आपका नाम, जन्मतिथि, पता, फोन नंबर, जॉब, लोन या क्रेडिट कार्ड के आवेदन की जानकारी आदि होती है।
ऐसे चेक करें PAN
- PAN के जरिए लोन लेने की जानकारी सिबिल स्कोर से जान सकते हैं। इसके लिए CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट cibil.com पर जाएं।
- पेज पर थोड़ा नीचे जाने पर आपको Free CIBIL Score & Report लिखा दिखाई देगा। वहां ठीक नीचे लिखे GET STARTED NOW पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक पेज खुल जाएगा। यहां अपनी जानकारी जैसे- ईमेल एड्रेस, नाम, आईडी (पैन नंबर), जन्मतिथि, फोन नंबर आदि भरनी होगी और इसके बाद नीचे बॉक्स में लिखे Accept and Continue पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा। इसे भरें और जहां OTP भरेंगे, उसके ठीक नीचे बॉक्स में लिखे Continue पर क्लिक करें। कुछ प्रक्रिया और पूरी करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
- अब आपके सामने आपका सिबिल स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट आ जाएगी। क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें और देखें कि उसमें उन्हीं क्रेडिट कार्ड और लोन की जानकारी है जो आपने लिए हैं। अगर कुछ गड़बड़ है तो इसकी शिकायत करें।
यह भी पढ़ें : लिंक पर क्लिक करके अकाउंट में आ गए हैं पैसे तो खुश होने की जरूरत नहीं, यह रकम बन सकती है मुसीबत
यहां करें शिकायत
अगर आपको पता चलता है कि किसी ने आपने PAN पर लोन ले रखा है तो सबसे पहले इसकी शिकायत उस बैंक से करें जहां से लोन लिया गया है। इसके अलावा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशल वेबसाइट eportal.incometax.gov.in पर जाकर भी शिकायत दर्ज कराएं।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
19 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
2 days agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
2 days agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines