रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा रेपो रेट में की गई कटौती के मद्देनजर बैंक जहां लोन सस्ते कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरह फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज को भी घटा रहे हैं। ऐसे में लोन के मोर्चे पर लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन FD पर होने वाला फायदा कुछ कम हो गया है।
लोन पर कितनी राहत?
अब तक कई बैंक लोन और FD पर ब्याज दरों में बदलाव कर चुके हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI का नाम भी ऐसे बैंकों की लिस्ट में शामिल हो गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने लोन पर ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट्स (0.25%) की कटौती की है। इससे पुराने और नए, दोनों तरह के लोन सस्ते हो गए हैं। इस कटौती के बाद एसबीआई का रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) 8.25% हो गया है। जबकि एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड लेंडिंग रेट (EBLR) घटकर 8.65% रह गई है। नई ब्याज दरें आज यानी 15 अप्रैल से लागू हो गई हैं।
इन बैंकों में भी दी राहत
बैंक ऑफ इंडिया (BoI) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी लोन सस्ता किया है। दोनों बैंकों ने होम लोन की ब्याज दर 0.25 प्रतिशत कम कर दी है। BoI ने बताया कि सिबिल स्कोर के आधार पर होम लोन की दर घटकर 7.90% प्रति वर्ष हो गई है। वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्याज दर 9.05 प्रतिशत से घटकर अब 8.80 प्रतिशत हो गई है। दोनों बैंकों के नए और पुराने ग्राहकों को इस कटौती का फायदा मिलेगा। बता दें कि रेपो रेट में कटौती से बैंक RBI से सस्ते में लोन हासिल कर सकते हैं, इसलिए वे अपने ग्राहकों के लिए भी लोन सस्ते कर देते हैं। बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन के साथ ही दूसरे लोन भी सस्ते किए हैं।
यहां ग्राहकों को झटका
इस राहत के साथ बैंकों ने FD पर लोगों को झटका भी दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 0.10% से 0.25% तक की कटौती की है। SBI में तीन करोड़ तक की एक से दो साल की अवधि वाली FD के लिए ब्याज दर 0.10 प्रतिशत घटकर 6.70 प्रतिशत हो गई है। इसी तरह, दो साल या तीन साल से कम की एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर 7 प्रतिशत की जगह अब 6.90 प्रतिशत कर दी गई है। बैंक ऑफ इंडिया ने भी SBI की तरह FD पर ब्याज दरों में संशोधन किया है।
HDFC ने किया बदलाव
प्राइवेट सेक्टर के HDFC बैंक ने भी अपने ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट पर ब्जाज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। बैंक ने 50 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि के लिए ब्याज दर पहले के 3.5 प्रतिशत के मुकाबले 3.25 प्रतिशत कर दी है। नई दरें प्रभावी हो चुकी हैं। यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज को कम कर सकते हैं। फरवरी में भी रेपो रेट में कटौती के समय ऐसा ही देखने को मिला था।
यह भी पढ़ें – ‘अभी भी नहीं हुई देर…गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन पर लगाओ दांव’, किसने दी ये सलाह?
संबंधित खबरें
एलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
19 mins agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
1 hr agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
10 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
15 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
18 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
19 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
21 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
23 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
1 day agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines