Loan Tips and Tricks: आज के समय में कुछ ही लोग होंगे जो लोन के जाल से बचे होंगे, नहीं तो देश के युवाओं के साथ बुजुर्ग भी लोन के इस मायाजाल में फंस कर रह जाते हैं। आरबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ 15 फीसदी लोग जरूरत के लिए लोन लेते हैं, बाकी 85 फीसदी लोन अपने शौक और मौज करने के लिए जाते हैं। शुरू में तो एक साथ पैसा आ जाने से लोग काफी खुश होते हैं। हालांकि, जब उसकी ईएमआई की बारी आती है तब पता चलता है कि वो माया जाल में फंस चुके हैं और धीरे-धीरे ब्याज के नीचे दबते चले जाते हैं। अगर आपने भी कई लोन लिए हुए हैं और इस माया जाल से बाहर आना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हम आपको पांच तरीके बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप काफी हद तक लोन के दबाव से बच सकते हैं।
1. हो सके तो समय से चुकाएं अपनी ईएमआई
पहली बात यही आपसे कहेंगे कि अगर आपके पास पैसे हैं, तो जितना हो सके अपनी ईएमआई को समय से पे करते रहें। जिससे एडीशनल ब्याज से आप बच जाएंगे। हम इसलिए कह रहे हैं कि देख गया है अगर किसी पर्सन के पास पैसा होता है तो फिर वो पैसा अपनी शौक में निकाल देता है। फिर जब ईएमआई की बारी आती है तो कहीं ना कहीं समस्या में वो फंस कर रह जाता है।
2. किसी बड़े बैंक से लें लोन, लोन ऐप से बचें
अगर आपको लोन की जरुरत है, किसी बड़ी समस्या में फंस गए हैं तो किसी बड़े बैंक से ही लोन लें। दुबारा से किसी लोन ऐप के चक्कर में ना फंसे। ये लोन ऐप अपनी पॉलिसी में बदलाव करके ब्याज में दबाते रहते हैं। साथ में इनकी ब्याज दर सबसे ज्यादा रहती है। इसलिए अगर दुबारा लोन लेना है तो छोटे मोटे लोन के चक्कर में ना फंसे।
3. लोन के लिए ना लें दुबारा लोन
भारतीयों में देख गया है कि एक लोन को चुकाने के लिए हम लोग दूसरा लोन ले लेते हैं। इससे ब्याज की रकम डबल हो जाती है, क्योंकि हम किसी लोन को चुकाने के लिए उससे भी बड़ा लोन ले लेते हैं। इसलिए उस लोन की ब्याज भी ज्यादा होती है।
4. ज्यादा लोन हैं तो फिर पहले इस लोन को चुकाएं
अगर एक से ज्यादा लोन आपने लिए हुए हैं तो पहले ज्यादा रेट ऑफ इंटरेस्ट वाले लोन को चुकाना चाहिए। और जिसकी रेट ऑफ इंटरेस्ट कम है उसे बाद में चुकाया जा सकता है। लेकिन कई बार देखा गया है कि लोग ये देखते ही नहीं है कि रेट ऑफ इंटरेस्ट किस लोन की कितनी चल रही है। जिसकी वजह से वो प्लानिंग नहीं कर पाते हैं।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
6 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
8 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
8 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
10 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
10 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
13 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines