Loan Fraud Case MobiKwik Statement : फाइनेंशियल इंफ्लुएंसर अनुपम गुप्ता के साथ हुए लोन फ्रॉड मामले में फिनटेक कंपनी मोबिक्विक का बयान सामने आ गया है। कंपनी का कहना है कि इस मामले में अनुपम गुप्ता के साथ कंपनी की बातचीत हो गई है और मामले को खत्म कर दिया गया है। बता दें कि अनुपम ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आपबीती बताई थी। फाइनेंशियल इंफ्लुएंसर अनुपम गुप्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) भी हैं और ‘पैसा-वैसा’ नाम से इन्वेस्टिंग पॉडकास्ट चलाते हैं।
क्या है मामला
अनुपम गुप्ता ने अपने साथ हुए लोन फ्रॉड के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पूरी बात बताई। उन्होंने कहा कि किसी शख्स ने उनके नाम और पते का गलत तरीके से इस्तेमाल करके फिनटेक कंपनी मोबिक्विक (Mobikwik) से लोन ले लिया। जब कंपनी के एजेंट का लोन चुकाने के लिए फोन आया, तब उन्हें इसके बारे में पता चला। साथ ही उन्होंने सिबिल स्कोर का स्क्रीन शॉट भी डाला। उन्होंने लिखा है कि जब मोबिक्विक से लोन रिकवरी एजेंट का कॉल आया और सिबिल रिपोर्ट चेक की तो पता चला कि 13 मार्च को उनके नाम और कॉन्टेक्ट डिटेल्स के आधार पर ऑनलाइन पीयर लेंडिंग प्लेटफॉर्म Lendbox के जरिए 30 हजार रुपये का लोन ट्रांसफर किया गया है। इसमें उनके मोबाइल नंबर का भी इस्तेमाल किया गया। 28 अप्रैल से उनके पास मोबिक्विक के कलेक्शन एजेंट के फोन और व्हॉट्ऐप मेसेज आने शुरू हो गए। उनसे कहा जाने लगा कि जो लोन लिया है, उसे लौटाया जाए। जब उन्होंने कहा कि मैंने कोई लोन नहीं लिया है और अगर ऐसा है तो मुझे इसकी डिटेल्स भेजी जाएं। एजेंट ने डिटेल्स भेज दीं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी से बात चल रही है और इस केस को सुलझाने की कोशिश जारी है।
App Loan Fraud
कंपनी ने कहा- निपट गया मामला
अनुपम गुप्ता की X पर पोस्ट वायरल हो गई। इसके बाद मोबिक्विक की ओर से एक बयान जारी किया गया। कंपनी ने कहा कि अनुपम गुप्ता के साथ हुए फ्रॉड का समाधान हो चुका है। साथ ही इसे अनुपम गुप्ता ने भी स्वीकार कर लिया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि देश में एक तरफ जहां डिजिटल सेवाएं तेजी से बढ़ रही हैं तो वहीं ऑनलाइन स्पैम और साइबर फ्रॉड के मामलों में भी वृद्धि हुई है। कंपनी ने कहा कि मोबिक्विक ने साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए हैं और इसे और मजबूत करने पर काम कर रहे हैं। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इस मामले में अनुपम कॉम्प्रॉमाइज्ड क्रेडेंशियल का शिकार हुए। टीम ने मामले को सुलझाने के लिए उनसे संपर्क किया। अब मामले को सुलझा लिया गया है और अनुपम ने भी इसे स्वीकार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : नहीं लिया लोन फिर भी EMI के लिए धमकी भरे फोन, इंफ्लुएंसर ने किया नए स्कैम का खुलासा
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
7 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
9 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
9 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
10 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
11 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
12 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
14 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines