Loan Repayment: आज के समय में लोन लेना काफी नॉर्मल सी बात हो गई है। किसी ना किसी के पास एक से दो लोन मिल ही जाएंगे। किसी ने कार लोन ले रखा है तो कोई अपने बेटे की पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन की EMI चुका रहा है, वहीं किसी ने बिजनेस के लिए कर्ज लिया हुआ है। अब कर्ज यानी लोन आसानी से मिल तो जाता है लेकिन उसके बाद EMI भरना बेहद ही मुश्किल लगता है। वो इसलिए क्योंकि लोन हम तभी लेते हैं जब हमारे पास पैसे की तंगी होती है।
EMI का है डबल प्रेशर
लोन लेने के बाद एक मुफ्त राशि आ तो जाती है, लेकिन कुछ ही समय के बाद हम फिर से उस तंगी में फंस जाते हैं। जिसका डबल प्रेशर हमारे ऊपर पड़ता है। एक तो पैसे की कमी और दूसरा EMI को चुकाने में नाकामी। और फिर इसके बाद शुरू हो जाता है बैंकों का परेशान करना। परेशान इसलिए क्योंकि अगर एक भी EMI मिस हो जाती है तो पेनल्टी चार्ज डबल लगता है। ऐसे में इस समस्या से आप बचे रहें उसके लिए हम कुछ टिप्स आपको बताते हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आराम से आप अपनी EMI को भर सकते हैं, वो भी बिना किसी पेनल्टी के।
EMI के बराबर रखें बैकअप मनी
सबसे पहले कोशिश करिए जब भी आप लोन लें तो EMI के बराबर आपके पास कहीं ना कहीं से पैसे का बंदोबस्त जरूर हो। आप किसी रिश्तेदार या फिर दोस्त, सगे संबंधियों से इसके लिए मदद ले सकते हैं। जिससे अगर आपके पास पैसे की कमी है तो फिर तुरंत अपनी EMI को बाउंस होने से रोक सकें।
यह भी पढ़ें- Sensex Record: 2 दिन, 6 लाख करोड़ रुपए की कमाई, ऐसा रहा है शेयर मार्केट का जादू
लोन लेने से पहले सारी कंडीशन के बारे में जान लें
दूसरी टिप्स ये है कि लोन लेने से पहले सारी कंडीशन एक बार जान लें। रेट ऑफ इंटरेस्ट क्या है? साथ में अगर EMI एक या दो दिन बाउंस होती है तो कितना पेनल्टी आपके ऊपर लगेगी? ये सारी बातें जानने के बाद ही लोन के लिए आगे प्रक्रिया शुरू करें।
लोन उतना ही जितने की जरूरत हो
लोन उतने ही अमाउंट का लें जितने की आपको जरूरत है। अमूमन देखा गया है कि लोग जरूर से ज्यादा अमाउंट का लोन ले लेते हैं, और फिर उसकी भारी भरकम EMI में दबकर रह जाते हैं। इसलिए पैर उतने पसारिए, जितनी चादर हो।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 hr ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
2 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
4 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
5 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
17 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
19 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
20 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
22 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines