हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सरकार का शानदार गिफ्ट, बिना इंटरनेट देखें LIVE टीवी, JIO, Airtel को झटका!

सरकार अगले साल आम आदमी के लिए शानदार तोहफा देने जा रही है। अब लाइव टीवी के लिए डेटा पैक की टेंशन नहीं रहेगी।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Live tv without Data Pack: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। सरकार आम आदमी के लिए कमाल की तकनीक पर काम कर रही है, अब बिना डेटा के फोन पर लाइव टीवी का मजा ले सकते हैं। देश के किसी भी कोने से मोबाइल पर लाइव टीवी की सुविधा मिलेगी। यानी अब घर पर टीवी देखने की कोई जरुरत ही नहीं रही। लेकिन दूसरी तरफ टेलिकॉम कंपनिया सरकार के इस कदम से परेशान नजर आ रही हैं।

नई तकनीक से महंगे होंगे डिवाइस

मसलन सैमसंग के साथ क्वालकॉम जैसी बड़ी कंपनियों ने तो सरकार को लिखित चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें बोला जा रहा है कि सरकार की इस तकनीक के लिए कंपनियों को अपने सभी डिवाइस में बदलाव करने होंगे, जिससे कॉस्ट बढ़ने का खतरा हो सकता है। कंपनियों का मानना है कि हार्डवेयर में बदलाव के चलते फोन महंगे हो सकते हैं। 1 फोन की कीमत के बारे में बात करें तो वो 30 डॉलर तक बढ़ जाएगी।

ये है खास तकनीक

अब जरा बात कर लेते हैं कि ये तकनीक है क्या? सरकार ने इसे ATSC 3.0 नाम दिया है। ये तकनीक अमेरिका में इस्तेमाल होती है। इसमें टीवी सिग्नल्स के लिए जियो-लोकेशन का पता चल जाता है। जिससे हाई पिक्चर क्वालिटी मिलती है। यानी लाइव टीवी के लिए टीवी की जरुरत नहीं है। इसमें आम आदमी को शानदार क्वालिटी में पिक्चर देखने को मिलेगी।

कोरिया और अमेरिका के साथ हो रही है बात

अभी की बात करें तो मौजूदा फोन इस तकनीक के लिए इक्विप्ड नहीं है। फोन में नए कंपोनेंट्स लगाने होंगे। जिससे फोन की कीमत बढ़ जाएगी। वहीं सरकार का कहना है कि प्रस्ताव को लागू करने की टाइलाइन तय  नहीं है। इस तकनीक के लिए कोरिया और अमेरिका के साथ भारत की बात चल रही है। उम्मीद है कि अगले साल के आखिर तक ये शानदार तोहफा भारत के नागरिकों को मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- Diwali Muhurat Trading 2023: दिवाली पर निवेश के लिए बेस्ट रहेंगे 5 Shares, देखें लिस्ट

महंगे डिवाइस के लिए सरकार का ये है प्लान

वहीं बात मोबाइल फोन्स की बढ़ती कीमतों की करें तो सरकार इसके लिए डिवाइस बनाने वाली कंपनियों के लिए टैक्स में राहत दे सकती है। जिससे बढ़ती हुई कॉस्ट की समस्या से बहुत हद तक निपटा जा सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें