How to Link PAN and Aadhaar : क्या आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है? अगर हां, तो आपके पास 31 दिसंबर, 2025 तक का समय है. पैन को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है. अगर आप इस समय सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो सकता है. ऐसा होने पर आप अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे और यहां तक कि आपके खाते में सैलरी भी नहीं आ पाएगी.
पैन-आधार कार्ड से लिंक नहीं होने पर क्या होगा?
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आपके पैन को आधार कार्ड से लिंक करने की समय सीमा के बारे में पहले ही चेतावनी जारी कर दी है. इसमें कहा गया है कि अगर समय सीमा से पहले पैन/आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो आपके कई वित्तीय कार्य बाधित हो सकते हैं. जैसे कि :
TDS/TCS पर ज्यादा ब्याज दरें लगाई जाएंगी.
KYC अपडेट नहीं किया जाएगा
आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा.
आप नए निवेश नहीं कर पाएंगे.
आपका ITR दाखिल नहीं होगा, न ही आपको कोई रिफंड मिलेगा
PAN और आधार को कैसे लिंक करें :
पैन और आधार को लिंक करने के लिए, आपको सबसे पहले आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometax.gov.in पर जाना होगा.
अब, लिंक आधार पर क्लिक करें
अगर आप 31 दिसंबर, 2025 के बाद लिंक करते हैं, तो आपको 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा
आधार से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी का उपयोग करके वेरिफाई करें
इस पोर्टल के जरिए आप यह भी जांच सकते हैं कि आपका पैन और आधार कार्ड लिंक है या नहीं.
अगर आप 2026 की शुरुआत के बाद किसी भी वित्तीय कठिनाई से बचना चाहते हैं, जैसे नए निवेश में बाधा, बैंक खाते से जुड़ी समस्या या आयकर रिटर्न दाखिल करने और रिफंड प्राप्त करने में कठिनाई तो समय रहते अपने पैन और आधार कार्ड को लिंक कर लें.
संबंधित खबरें
बीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
1 hr ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
2 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
3 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
11 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
14 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
15 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
16 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
20 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
22 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines