काम की बात: 31 दिसंबर से पहले कर ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगी सैलरी

PAN Aadhaar Link: अगर आपने अब तक अपने आधार (Aadhaar) और पैन कार्ड (PAN card) को ल‍िंक नहीं करवाया है तो ये आपको भारी पड़ सकता है. क्‍योंक‍ि इस लापरवाही के कारण आपका PAN कार्ड इनएक्‍ट‍िव हो सकता है. PAN और Aadhaar कार्ड को कैसे ल‍िंक करना है यहां जान‍िये.

ADHAR CARD (1)

How to Link PAN and Aadhaar : क्या आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है? अगर हां, तो आपके पास 31 दिसंबर, 2025 तक का समय है. पैन को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है. अगर आप इस समय सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड इनएक्‍ट‍िव हो सकता है. ऐसा होने पर आप अपना इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे और यहां तक क‍ि आपके खाते में सैलरी भी नहीं आ पाएगी.

विज्ञापन

पैन-आधार कार्ड से लिंक नहीं होने पर क्‍या होगा?
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आपके पैन को आधार कार्ड से लिंक करने की समय सीमा के बारे में पहले ही चेतावनी जारी कर दी है. इसमें कहा गया है कि अगर समय सीमा से पहले पैन/आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो आपके कई वित्तीय कार्य बाधित हो सकते हैं. जैसे क‍ि :

विज्ञापन

TDS/TCS पर ज्‍यादा ब्याज दरें लगाई जाएंगी.
KYC अपडेट नहीं किया जाएगा
आपका पैन कार्ड इनएक्‍टिव हो जाएगा.
आप नए निवेश नहीं कर पाएंगे.
आपका ITR दाखिल नहीं होगा, न ही आपको कोई रिफंड मिलेगा

PAN और आधार को कैसे लिंक करें :
पैन और आधार को लिंक करने के लिए, आपको सबसे पहले आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometax.gov.in पर जाना होगा.
अब, लिंक आधार पर क्लिक करें
अगर आप 31 दिसंबर, 2025 के बाद लिंक करते हैं, तो आपको 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा
आधार से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी का उपयोग करके वेर‍िफाई करें
इस पोर्टल के जर‍िए आप यह भी जांच सकते हैं कि आपका पैन और आधार कार्ड लिंक है या नहीं.

विज्ञापन

अगर आप 2026 की शुरुआत के बाद किसी भी वित्तीय कठिनाई से बचना चाहते हैं, जैसे नए निवेश में बाधा, बैंक खाते से जुड़ी समस्या या आयकर रिटर्न दाखिल करने और रिफंड प्राप्त करने में कठिनाई तो समय रहते अपने पैन और आधार कार्ड को लिंक कर लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ