Life Certificate Submission: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने घोषणा की है कि वह ईपीएस’95 पेंशनभोगियों को किसी भी समय अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अनुमति देगा। बताया गया कि ऐसी कोई जरूरी तारीख नहीं है कि जिससे पहले आपको पत्र जमा करना है। केवल जिस तारीख को आपने पिछले साल पत्र जमा किया था उसी के अनुसार, एक साल के अंदर कभी भी पत्र को जमा किया जा सकता है। यह पेंशनभोगियों के लिए जीवनयापन में आसानी सुनिश्चित करेगा।
कर्मचारी इन स्थानों पर जीवन प्रमाण पत्र जमा कराएं
- निकटतम ईपीएफओ कार्यालय
- भारतीय डाकघर
- उमंग ऐप
- सामान्य सामुदायिक केंद्र
- पेंशन वितरण बैंक
एक पेंशनभोगी बिना किसी परेशानी के अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए इन उपर्युक्त स्थानों पर जा सकता है।
और पढ़िए – नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेंगे 3-3 तोहफे, उलटी गिनती शुरू
जमा करने के दौरान ये दस्तावेज जमा करें
- पीपीओ नंबर
- आधार संख्या
- मोबाइल नंबर, आधार से जुड़ा हुआ
- बैंक खाते का विवरण
EPS’95 क्या है?
EPS-95 – कर्मचारी पेंशन योजना-1995 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा प्रदान की जाने वाली एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना के तहत संगठित क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना 1995 में शुरू की गई थी। इस योजना में हर महीने 1000 रुपये से 2000 रुपये के बीच एक निश्चित न्यूनतम पेंशन प्राप्त की जा सकती है।
और पढ़िए –शेयर बाजार गुलजार, हिंडाल्को में उछाल तो अल्ट्रा टेक सीमेंट पर दवाब
इसके अलावा, इसमें कई अन्य सुविधाएं हैं जिनका लाभ उठाया जा सकता है। योजना का लाभ लेने के लिए कर्मचारी को कम से कम 10 साल की सेवा पूरी करनी चाहिए, जिसमें लगातार सर्विस होना जरूरी नहीं है।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
4 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
5 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
5 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
6 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
7 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
9 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
21 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines