LIC Savings Scheme: अपना पैसा सही जगह इन्वेस्ट करने के लिए लोग अक्सर कई तरह के ऑप्शन ढूंढते हैं। आज के टाइम में निवेश के लिहाज से कई तरह की बचत योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन जरूरी नहीं है कि सभी में सुरक्षा गारंटी हो। भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC भी अपने ग्राहकों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाता रहता है और इनमें हर उम्र के व्यक्ति के लिए पॉलिसी चल रही हैं। इनमें से एक है एलआईसी जीवन लाभ (LIC Jeevan Labh) पॉलिसी। यह योजना सेफ्टी और सेविंग, इन दोनों के बेनिफिट देती है। इसमें अपना पैसा इन्वेस्ट करने के बाद आपको मैच्योरिटी के टाइम एकमुश्त अमाउंट मिलता है। जानिए क्या है यह योजना और इसकी खासियत?
जीवन लाभ पॉलिसी क्या है?
LIC की यह योजना एक एंडोमेंट पॉलिसी है और इसे नॉन-लिंक्ड, इंडिविजुअल, सेविंग्स प्लान लाइफ इंश्योरेंस कहते हैं। इसके तहत अगर पॉलिसी होल्डर की डेथ/मौत हो जाती है तो उसकी फैमिली को सम एश्योर्ड का कम-से-कम 105% लाभ मिलता है। इसमें इन्वेस्ट करने का टाइम 16 साल, 21 साल और 25 साल तक का रखा गया है।
कैसे मिल सकते हैं लाखों रुपये?
इस योजना को लेने के लिए कम-से-कम उम्र 18 साल और ज्यादा-से-ज्यादा उम्र 59 साल है। उदाहरण से समझें तो अगर किसी व्यक्ति की उम्र 25 साल है और वह यह जीवन लाभ पॉलिसी लेता है, तो उसे हर महीने 7,572 रुपये या हर दिन 252 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा। यानी हर साल 90,867 रुपये जमा करने होंगे।
इस तरह पॉलिसी होल्डर लगभग 20 लाख रुपये का डिपॉजिट करेगा और मैच्योरिटी पूरी हो जाने के बाद उसे 54 लाख रुपये मिलेंगे। अगर LIC की इस योजना में पैसा लगाया जाता है तो मैच्योरिटी पर रिवर्सनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस का लाभ भी दिया जाता है।
जीवन लाभ पॉलिसी की खासियत
इसके अंतर्गत बीमा धारक 10,13 और 16 साल तक पैसा जमा कर सकते हैं, जिन्हें 16 से 25 साल के मैच्योरिटी पर पैसा दे दिया जाएगा। 59 साल वाले नागरिक 16 साल वाली बीमा पॉलिसी को चुन सकते हैं, ताकि उनकी उम्र 75 साल से ज्यादा न हो।
यह भी पढ़ें: Mutual Fund KYC के लिए नहीं चलेंगे ये डॉक्यूमेंट्स, 31 मार्च से पहले इन्वेस्टर्स जरूर कर लें यह काम
इस योजना का प्लस प्वाइंट क्या है?
इसके अलावा, अगर योजना की अवधि के दौरान किसी कारण पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को इसका फायदा मिलता है। नॉमिनी को बीमा कंपनी द्वारा बोनस के साथ सम एश्योर्ड का बेनिफिट भी मिलता है। डेथ बेनिफिट इसका सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट माना जाता है।
इन्वेस्ट करने का अधिकार
59 साल की उम्र में इन्वेस्ट करने पर व्यक्ति को 16 साल के लिए ही इन्वेस्ट करने का अधिकार होता है। वहीं अगर बात करें प्रीमियम के भुगतान की तो, यह हर महीने, तीन महीने, 6 महीने या सालाना किया जा सकता है। इसकी मैच्योरिटी सीमा 75 साल तक के लिए है।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
3 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
9 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
10 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
11 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
12 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
13 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
20 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
22 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
23 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines