LIC Plan: भले ही हम लाख कहते हैं कि “आज में जीना है या आज में जीते हैं” लेकिन फिर भी अपने आने वाले कल को लेकर चिंता में रहते ही हैं। खासतौर पर तब, जब हमें अपने परिवार के भविष्य के बारे में सोचना पड़े। समय के बदलाव को देखते हुए आर्थिक चिंता कहीं न कहीं एक परेशान होने की वजह बन ही जाती है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी तक के लिए माता-पिता के लिए बचत करना जरूरी हो जाता है। ये ही कारण है कि हम सभी ऐसी जगह निवेश करना पसंद करते हैं जहां से हमें तगड़ा रिटर्न मिल सके।
अगर आप किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जो आपकी बेटियां के भविष्य के लिए आर्थिक रूप से मददगार साबित हो तो आप भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की खास पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। जी हां, एलआईसी की ओर से कन्यादान पॉलिसी के तहत बेटियों की पढ़ाई या शादी के खर्च में मदद मिल सकती है। इस प्लान में आप रोजाना सिर्फ 75 रुपये भी निवेश कर सकते हैं, आइए LIC की कन्यादान पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
LIC Kanyadan Policy
एलआईसी की सिक्योर स्कीम में से एक कन्यादान पॉलिसी भी है। इसकी शुरुआत बेटियों की पढ़ाई और शादी जैसे खर्च को पूरा करने के लिए की गई है। इस पॉलिसी में प्रति माह निवेश करके आप तगड़ा रिटर्न पा सकते हैं। कई तरह के ऑप्शन के साथ प्लान में निवेश किया जा सकता है।
LIC Kanyadan Policy Eligibility
- पिता की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए।
- बेटी की न्यूनतम उम्र 1 वर्ष होनी चाहिए।
- कोई भी व्यक्ति कम से कम 1 लाख रुपये का बीमा करा सकता है।
- निवेश करने के लिए प्लान में अधिकतम सीमा तय नहीं है।
- इस प्लान की पॉलिसी अवधि 13 वर्ष से 25 वर्ष तक की है।
- प्रीमियम भुगतान अवधि शून्य से 3 वर्ष है।
- प्रीमियम भुगतान विकल्प मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक है।
- पिता या माता पॉलिसी खरीद सकते हैं। इसे खुद बेटी नहीं खरीद सकती है।
LIC Kanyadan Policy Benefits
- बीमित माता-पिता की आकस्मिक मृत्यु के मामले में तुरंत 10 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है।
- गैर-आकस्मिक या प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में तुरंत 5 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है।
- मैच्योरिटी की तारीख तक हर साल 50 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है।
- भारत के आयकर कानून 1961 के अनुसार टैक्स छूट का लाभ उठाया सकते हैं।
Documents Required for LIC Kanyadan Policy
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)
- पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
- इनकम सर्टिफिकेट (Income Certificate)
- बेटी की बर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate)
LIC Kanyadan Policy Calculator
अगर आप कन्यादान पॉलिस में निवेश करने के लिए एलिजिबल हैं तो हर दिन 75 रुपये निवेश कर सकते हैं। चाहें तो प्रति माह 2,250 रुपये का निवेश भी कर सकते हैं। ये निवेश आपको 25 साल की अवधि तक करना होगा। ऐसे में मैच्योरिटी पर आपको 14 लाख रुपये दिए जाएंगे।
नोट- इस लेख में दी गई जानकारी एलआईसी की वेबसाइट से ली गई है। News24 Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
58 mins agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 hr agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
3 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
4 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines