LIC Plan Change: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपनी नई जीवन शांति योजना (Plan No. 858) के लिए वार्षिकी दरों में संशोधन किया है। 5 जनवरी से इस योजना के लिए आवेदन करने वाले नए पॉलिसीधारकों को अब बढ़ी हुई वार्षिकी दर ही मिलेगी।
एलआईसी ने न्यू जीवन शांति योजना के लिए उच्च खरीद मूल्य के लिए प्रोत्साहन राशि (incentive) को भी बढ़ाया है। पॉलिसीधारक अब 1000 रुपये के खरीद मूल्य पर 3 रुपये से 9.75 रुपये तक प्रोत्साहन प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, प्रोत्साहन खरीद मूल्य और चुनी गई मोहलत अवधि पर निर्भर करेगा।
और पढ़िए –World first robot lawyer: अब रोबोट कोर्ट में जज के सामने केस लड़ेगा तो वकील क्या करेंगे?
LIC की नई जीवन शांति योजना क्या है?
LIC की नई जीवन शांति योजना एक सिंगल प्रीमियम योजना है। पॉलिसीधारक एकल जीवन और संयुक्त जीवन आस्थगित वार्षिकी के बीच चयन कर सकते हैं।
नई जीवन शांति योजना काम करने वाले और स्व-नियोजित पेशेवरों के लिए उपयुक्त हो सकती है जो एक मोहलत अवधि के बाद भविष्य की नियमित आय की योजना बनाना चाहते हैं।
योजना उन लोगों के लिए भी उपयुक्त हो सकती है जिनके पास निवेश के लिए अधिशेष धन है। चूंकि न्यू जीवन शांति एक आस्थगित वार्षिकी योजना है, इसलिए युवा पेशेवर प्रारंभिक अवस्था से ही अपनी सेवानिवृत्ति की योजना बना सकते हैं।
न्यू जीवन शांति प्लान गारंटी के साथ देता है पैसा
LIC की नई जीवन शांति योजना के लिए न्यूनतम खरीद मूल्य 1.5 लाख रुपये है। यह आपको 12,000/वर्ष की न्यूनतम वार्षिकी प्रदान करेगा। हालांकि, अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा नहीं है।
प्लान के सेल्स ब्रोशर के मुताबिक सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी की स्थिति में 10 लाख रुपये की पॉलिसी खरीदने पर आपको 11,192 रुपये की मासिक पेंशन मिल सकती है। संयुक्त जीवन के लिए आस्थगित वार्षिकी के मामले में मासिक पेंशन 10,576 रुपये हो सकती है। वार्षिकी की राशि अलग-अलग मामलों में अलग-अलग हो सकती है। इस बारे में अधिक जानकारी एलआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 hr agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
8 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
8 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
10 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
11 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
12 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
19 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
21 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
22 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines