LIC New Service: एलआईसी ग्राहकों के लिए खुशखबरी! LIC ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू की नई सर्विस, मिलेंगे कई फायदे

LIC WHATSAPP

LIC Launches WhatsApp Services: बीमा कंपनी LIC ने अपने पॉलिसीधारकों के लिए WhatsApp सेवा शुरू की है। एलआईसी ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह घोषणा की। जिन पॉलिसीधारकों ने अपनी पॉलिसियों को एलआईसी पोर्टल (LIC portal) पर पंजीकृत किया है। वे वाट्सऐप पर मोबाइल नंबर 8976862090 पर ‘HI’ लिखकर इन सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन

अब लोगों को हर छोटे-बड़े काम के लिए एलआईसी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। न ही एलआईसी एजेंट के आने का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

LIC WhatsApp सर्विस का लाभ कैसे उठाएं

पॉलिसीधारक अब Whatsapp पर इस नंबर को 8976862090 सेव कर लें और इसपर मैसेज भेजने के बाद से ही आपको सभी अन्य जानकारी मिलनी शुरू हो जाएगी। इस सर्विस में पॉलिसीधारकों को कई तरह की सेवाएं मिलने वाली हैं। जिससे ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

WhatsApp पर दी जाएंगी ये सर्विस

कृपया नीचे दी गई सेवाओं में से एक विकल्प चुनें

विज्ञापन
  • प्रीमियम देय
  • बोनस की जानकारी
  • पॉलिसी स्टेटस
  • लोन पात्रता कोटेशन
  • लोन चुकौती कोटेशन
  • कर्ज का ब्याज बकाया
  • प्रीमियम भुगतान प्रमाण पत्र
  • ULIP – इकाइयों का विवरण
  • एलआईसी सेवा लिंक
  • ऑप्ट इन / ऑप्ट आउट सेवाएं
  • बातचीत समाप्त करें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ