आज के समय में गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर किसी भी परिवार की पूरी जमा-पूंजी पलभर में खत्म कर सकती हैं. इलाज के भारी-भरकम खर्च और आर्थिक तंगी से बचाने के लिए देश की सबसे भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक बेहद शानदार पॉलिसी पेश की है, जिसका नाम LIC New Cancer Cover Plan है. यह एक नॉन-लिंक्ड और प्योर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है, जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए आपको मजबूत फाइनेंशियल सपोर्ट देता है. जानिये इसके क्या-क्या फायदे हैं.
इलाज के बिल की झंझट खत्म, सीधा मिलेगा फिक्स्ड पैसा
इस पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह अस्पताल के बिल या इलाज के असली खर्च के बजाय फिक्स्ड फाइनेंशियल बेनिफिट देती है. अगर जांच के दौरान कैंसर का शुरुआती स्टेज में पता चलता है, तो पॉलिसीहोल्डर को तुरंत कुल सम एश्योर्ड (Sum Assured) का 25% हिस्सा एकमुश्त दे दिया जाता है. अगर कैंसर एडवांस या मेजर स्टेज का होता है, तो एप्लीकेबल सम एश्योर्ड का पूरा 100% पैसा यानी एकमुश्त पूरी रकम सीधे आपके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है.
पॉलिसी के नियमों के मुताबिक, एक बार कैंसर की पुष्टि होने और पहला क्लेम मिलने के बाद, इस पॉलिसी के आगे की सभी किस्तें पूरी तरह माफ कर दी जाती हैं, यानी आपको आगे से कोई पैसा नहीं भरना पड़ेगा.
उम्र के हिसाब से क्या है सम एश्योर्ड का स्लैब?
इस पॉलिसी को खरीदने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 65 साल तय की गई है. आप इसे कम से कम 10 साल और अधिकतम 15 साल के टर्म के लिए ले सकते हैं. उम्र के हिसाब से न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड (Minimum Basic Sum Assured) के चार स्लैब बनाए गए हैं.
18 से 34 साल की उम्र: कम से कम 35,00,000 रुपये का बीमा.
35 से 40 साल की उम्र: कम से कम 30,00,000 रुपये का बीमा.
41 से 50 साल की उम्र: कम से कम 20,00,000 रुपये का बीमा.
51 से 65 साल की उम्र: कम से कम 15,00,000 रुपये का बीमा.
इसके अलावा, इसमें लेवल सम एश्योर्ड के साथ-साथ इंक्रीजिंग सम एश्योर्ड (बढ़ता हुआ बीमा कवर) का विकल्प भी मिलता है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं.
पॉलिसी से जुड़ी कुछ जरूरी शर्तें
चूंकि यह एक प्योर हेल्थ रिस्क कवर है, इसलिए इसमें कुछ बातें ध्यान रखनी जरूरी हैं:
- नो डेथ बेनिफिट: यह कोई टर्म लाइफ इंश्योरेंस नहीं है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार का डेथ बेनिफिट (मृत्यु लाभ) नहीं मिलता है.
- मैच्योरिटी पर रिफंड नहीं: अगर पॉलिसी अवधि (Term) के दौरान पॉलिसीहोल्डर को कैंसर नहीं होता है और वह पूरी तरह स्वस्थ रहता है, तो मैच्योरिटी पूरा होने पर कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा.
- लोन और सरेंडर वैल्यू नहीं: इस पॉलिसी पर न तो लोन की सुविधा मिलती है और न ही इसकी कोई सरेंडर वैल्यू (बीच में बंद करने पर मिलने वाला पैसा) होती है.
- सीधे खरीदने पर मिलती है छूट : इस पॉलिसी का प्रीमियम आप सालाना (Yearly) या छमाही (Half-Yearly) आधार पर भर सकते हैं. अगर आप किसी एजेंट या ब्रोकर के चक्कर में न पड़कर सीधे एलआईसी से यह पॉलिसी खरीदते हैं, तो आपको प्रीमियम में विशेष छूट (Rebate) का फायदा मिलता है.
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
6 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
11 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines