LIC New Jeevan Utsav Plan 2023: “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” इस स्लोगन के साथ पुराने समय से प्रसिद्ध जीवन बीमा निगम (LIC) कंपनी लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है। जब बात आती है बीमा करवाने की तो ज्यादातर निवेशकों का भरोसा एलआईसी की ओर होता है। सबसे पुरानी और भरोसेमंद बीमा कंपनी ने हाल ही में एक नई पॉलिसी की शुरुआत की है। इसका नाम जीवन उत्सव योजना है। आज हम आपको एलआईसी की नई जीवन उत्सव योजना के बारे में वीडियो के माध्यम से बताने वाले हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

News 24 Whtasapp Channel

क्या है LIC का Jeevan Utsav Plan?

एलआईसी की नई जीवन उत्सव योजना को गारंटीड रिटर्न के दावे के साथ पेश किया गया है। इसे एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत बचत और संपूर्ण जीवन बीमा योजना कहा जा रहा है।

विज्ञापन

अगर आप किसी ऐसी योजना में निवेश करना चाहते हैं जिसमें आपको आजीवन गारंटीड रिटर्न मिले तो आप नई जीवन उत्सव योजना को अपना सकते हैं। आइए वीडियो के माध्यम से इस नई जीवन उत्सव योजना के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

LIC New Jeevan Utsav Plan 2023 Eligibility

एलआईसी की नई जीवन उत्सव योजना में 90 दिन से 65 साल की उम्र के व्यक्ति निवेश कर सकते हैं। इसमें प्रीमियम भुगतान की अवधि न्यूनतम पांच वर्ष और अधिकतम 16 वर्ष होनी चाहिए। वीडियो के माध्यम से जानिए नई जीवन उत्सव योजना में कितना निवेश करने पर (LIC Jeevan Utsav Plan 2023 Calculator) आपको कितना रिटर्न मिल सकता है।

विज्ञापन

एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती (LIC Chairman Siddharth Mohanty) द्वारा नई जीवन उत्सव योजना को पेश करते हुए इसकी कुछ विशेषताओं के बारे में भी बताया है। उनके अनुसार इस योजना में एक सुनिश्चित रिटर्न दिया जाएगा। योजना में अन्य लाभों के साथ लोन की सुविधा भी दी जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ