LIC Famous Scheme: देश में हर स्थिति को लेकर स्कीम चल रही है। ज्यादातर लोग ऐसी योजना में निवेश करना चाहते हैं जहां से उन्हें हर बार ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिल सके। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि यह इतना आसान नहीं है। हर बार मुनाफा कमाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। कई बार निवेशकों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए अगर आप बिना किसी टेंशन या रिस्क के निवेश करना चाहते हैं तो LIC का यह प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा।
इस योजना में आपको केवल 2000 रुपये प्रति माह का निवेश करना है और आपको 48 लाख रुपये तक मिलेंगे। यहां इस LIC स्कीम के बारे में जानकारी दी गई है। यहां यह भी बताया गया है कि कैसे इतना सारा रिटर्न प्राप्त करें। जानें
और पढ़िए – Gold Price Update: सोना 2263 रुपये हुआ सस्ता, अब 31553 रुपये में खरीदें 10 ग्राम
इस पॉलिसी में निवेश क्यों करें?
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) निवेशकों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रहा है, जिसमें निवेशकों को बंपर मुनाफा कमाने को मिलता है। एलआईसी में लोग आसानी से निवेश कर सकते हैं क्योंकि यह एक सरकारी कंपनी है जो दशकों से चल रही है। यहां एलआईसी के प्लान नंबर 914 के बारे में बताया जा रहा है, जो कुछ मायनों में बेहद खास है। आप इस पॉलिसी से भारी मुनाफा कमा सकते हैं।
कौन करे इस स्कीम में करें निवेश
पॉलिसी लेने के लिए उम्र सीमा 8 साल से 55 साल के बीच होनी चाहिए।
योजना का लाभ लेने के लिए आपको कम से कम 12 साल और अधिकतम 35 साल की अवधि तय करनी होगी।
आपको 1 लाख रुपये की सम एश्योर्ड राशि (बीमा राशि) रखनी होगी।
कैसे मिलेंगे 48 लाख रुपये?
अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में प्लान नंबर 914 शुरू करता है तो उसे 10 लाख रुपये का बीमा मिलेगा। साथ ही, आपके पास 35 साल का समय होगा। ऐसे में इस प्लान की कीमत 24391 रुपये सालाना होगी यानी हर महीने 2079 रुपये का प्रीमियम जमा करना होगा। 35 साल बाद निवेशक को मैच्योरिटी राशि के रूप में 48 लाख 40 हजार रुपये का रिटर्न मिलेगा।
संबंधित खबरें
दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
4 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
5 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
7 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
9 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
20 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
22 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
23 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines