LIC Best 3 Return Plans: काफी पुरानी और भरोसेमंद बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम अपने ग्राहकों को कई तरह की योजनाएं उपलब्ध करवाती है। कई लोगों के बीच इस कंपनी ने सालों से भरोसा जीत रखा है। एलआईसी की ओर से वित्तीय सुरक्षा और विकास क्षमता प्रदान करने के लिए योजनाएं पेश की जाती है। अगर आप भी भारतीय जीवन बीमा निगम की किसी ऐसी पॉलिसी की तलाश में हैं जो अच्छा रिटर्न देती हों, तो आप एलआईसी की 3 सबसे बेस्ट पॉलिसी में से एक अपना सकते हैं। आज हम आपको विश्वसनीय बीमा कंपनी की तीन बेस्ट योजनाओं के बारे में बताते हैं।
1. LIC Jeevan Umang Plan
जीवन उमंग बीमा पॉलिसी एक बेस्ट रिटर्न प्लान में से एक है। एलआईसी की इस पॉलिसी से पॉलिसीधारक को 100 सालों की आयु तक कवरेज मिलता है। ये योजना परिवार के फाइनेंशियल कवरेज के लिए सेविंग और कमाई के दुगले फायदे के साथ आती है। इसमें पॉलिसीधारक को आखिर में एक निश्चित गारंटीकृत राशि की पेमेंट मिलती है। इसमें ग्राहकों को प्रीमियम भुगतान के लिए वार्षिक, अर्ध-वार्षिक, क्वार्टरली और मासिक की सुविधा मिलती है।
ये भी पढ़ें- Axis Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट निवेशकों के लिए काम की खबर! बैंक ने जारी की एफडी की नई ब्याज दरें, देखें लिस्ट
2. LIC New Jeevan Shanti Policy
एलआईसी की ओर से नया जीवन शांति प्लान पेश किया जाता है। ये भी एक अच्छी रिटर्न पॉलिसी कहलाती है। इसमें 30 साल से 79 साल तक की उम्र वाले लोग निवेश कर सकते हैं। इसमें 5 लाख रुपये या उससे अधिक रकम की एन्युटी दी जाती है। निवेशकों द्वारा इस प्लान में कम से कम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। जबकि, अधिकतम निवेश राशि के लिए कोई सीमा तय नहीं की गई है। ये योजना सिंगल लाइफ और जॉइंट लाइफ के लिए डेफर्ड एन्युटी ऑप्शन के साथ आता है।
3. LIC New Jeevan Amar Plan
एलआईसी की नई जीवन अमर एक टर्म इंश्योरेंस और Non-Linked Non-Participating योजना है। इसके अंतर्गत कंपनी पॉलिसी धारक के परिवार को दुर्भाग्यपूर्ण मामले में फाइनेंशियल सुरक्षा प्रदान करती है। मृत्यु लाभ के तहत पॉलिसीधारक के परिवार को व्यक्तिगत पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए एक अनुरूप कवरेज समाधान मिलता है। इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में पॉलिसीधारकों को किसी भी तरह का कोई भी मैच्योरिटी फायदा नहीं मिलेगा।
संबंधित खबरें
सोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
42 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
4 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
5 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
17 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
18 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines