LIC दे रहा है कमाने का बेहतरीन मौका, डेली 3 से 4 घंटे तक करें काम, होगी 70 हजार तक की कमाई!

LIC Agents Earn Money: भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी से जुड़कर आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

Lic agent money earning tips quora, Lic agent money earning tips india, how much lic agent earn commission, how much lic agent can earn per policy, salary of lic agent per month, lic agent salary slip, new lic agent salary, bharat parekh lic agent income, Lic money earning tips, Lic

LIC Agents Earn Money: समय के साथ-साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी हो चुकी है। हर महीने मिलने वाली सैलरी से घर चलाना आसान नहीं है। इसलिए हम में से कई लोग अलग-अलग तरह के काम या बिजनेस को करना पसंद करते हैं। जबकि, हम में से कुछ लोग ऐसा काम करना पसंद करते हैं जिनमें उनका कोई पैसा न लगे लेकिन वो तगड़ी कमाई कर सके। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो बिना पैसा लगाए हर महीने मोटी कमाई करना चाहते हैं तो आपको एलआईसी ऐसा मौका दे सकता है।

जी हां, एलआईसी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम लोगों को अच्छी कमाई करने का मौका दे रही है। भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी और देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी एलआईसी के साथ जुड़कर आप हर महीने 70 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

LIC Agent Benefits

एलआईसी एजेंट बनकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस कंपनी के साथ आप फुल टाइम या पार्ट टाइम काम कर सकते हैं। आप अपना जितना ज्यादा समय देंगे आपकी कमाई उतनी ज्यादा हो सकती है। यहां पर समय और कमाई किसी की भी कोई लिमिट तय नहीं है।

क्या है LIC Agent की खासियत

यूं तो एलआईसी एजेंट के लिए किसी खासियत के होने की जरूरत नहीं है। हालांकि, अगर आप अच्छा बोल सकते हैं और किसी को समझाने के मामले में अच्छे हैं तो आपकी मोटी कमाई होना तय है। एलआईसी एजेंट को पॉलिसी पर कमीशन दी जाती है। अधिक कमीशन से आप अधिक कमाई कर सकते हैं। सभी पॉलिसी पर अलग-अलग कमीशन दी जाती है।

3 से 4 घंट में हर महीने 70 हजार की कमाई

हर दिन अगर आप 3 से 4 घंटे एलआईसी के लिए काम करेंगे तो आपकी कमाई अधिक होना तय है। आप जितनी ज्यादा पॉलिसी को बेचेंगे आपको उतना ज्यादा लाभ मिल सकेगा। हर दिन कम से कम 4 घंटे काम करके आप महीने में 70 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। अधिक फायदा आपको रिन्युअल योजनाओं पर मिलता है।

LIC Agent Eligibility and Documents Required

एलआईसी कंपनी में जाकर आप एजेंट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपका 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। सबसे पहले आपका एक टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें पास होने के बाद आपको एजेंट बनाया जा सकता है।

जरूरी दस्तावेजों के तौर पर वोटर आईडी, 10वीं की मार्कशीट, 6 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड
और ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी को जमा करवाना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ