LIC Aadhaar Shila Policy 2023: क्या आप अपने कल को सुरक्षित रखने के लिए छोटी-छोटी सेविंग करना पसंद करते हैं? अगर हां, तो एलआईसी की एक खास स्कीम आपके बड़े काम आ सकती है। भारत की सबसे भरोसेमंद सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम अपने ग्राहकों को कई स्कीम देती हैं जिनमें से एक आधार शिला योजना है। इसे खासतौर पर बेटियों और महिलाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए तैयार किया गया है। आइए एलआईसी की आधार शिला योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
LIC Aadhaar Shila Plan क्या है?
एलआईसी की आधार शिला स्कीम खासतौर पर महिलाओं के बनाई गई है, जो एक नॉन-लिंक्ड, व्यक्तिगत जीवन बीमा योजना है। इसमें जीवन बीमा सुरक्षा और बचत का फायदा मिलता है। अगर पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो इस योजना के तहत परिवार को फाइनेशियल कवरेज दिया जाता है। जबकि, पॉलिसी अवधि के अंत तक पॉलिसीधारक के जीवित रहने पर मैच्योरिटी का बेनिफिट मिलता है।
ये भी पढ़ें- SBI से लेकर कई सरकारी बैंक ग्राहकों को दे रहे हैं सस्ते में लोन, जानें क्या है ये दिवाली ऑफर?
कम से कम कितनी उम्र होनी जरूरी?
LIC आधार शिला स्कीम खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जिसमें कई बेनिफिट्स का लाभ मिल सकता है। इसमें निवेश करने के लिए कम से कम 8 साल की उम्र होनी चाहिए। जबकि, अधिकतम उम्र 55 साल होनी चाहिए। 8 साल से 55 साल के बीच की उम्र वाली महिलाएं इसमें निवेश कर सकती हैं।
LIC Aadhaar Shila Policy Benefits
आधार शिला योजना मैच्योरिटी से पहले किसी भी समय पॉलिसीधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के मामले में परिवार को फाइनेंशियल हेल्प करती है। जबकि, जीवित पॉलिसीधारक को मैच्योरिटी के समय एकमुश्त राशि प्रदान करती है। इसके अलावा, यह योजना अपने ऑटो कवर के साथ-साथ ऋण सुविधा के माध्यम से तरलता की जरूरतों का भी ख्याल रखती है।
ये भी पढ़ें- Gold Schemes: कई ज्वैलर्स और बैंक देते हैं गोल्ड स्कीम, फायदा उठाकर आप भी बना लें ज्वैलरी
LIC Aadhaar Shila Plan Eligibility
- कम से कम 8 साल उम्र और अधिकतम उम्र 55 साल
- पॉलिसी टर्म न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 20 साल
- मिनिमम मैच्योरिटी एज के लिए कोई सीमा नहीं है। जबकि, मैक्सिमम 70 साल है।
- प्रीमियम भुगतान अवधि मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना ऑप्शन के साथ है।
- न्यूनतम बीमा राशि 75,000 रुपये और अधिकतम बीमा राशि 3,00,000 रुपये है।
पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Aadhaar Shila Plan में कौन कर सकता है निवेश?
आधार शिला योजना में वो महिलाएं निवेश कर सकती हैं जिनके पास UIDAI का आधार कार्ड (Aadhaar Card) है। 8 साल से 55 साल की उम्र की महिलाएं इसमें निवेश कर सकती हैं। इसके अलावा शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही इस योजना में निवेश कर सकता है। ऐसे में पॉलिसी से पहले आपका हेल्थ चेकअप भी हो सकता है।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
5 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
7 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
7 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
11 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
11 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
14 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
16 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
17 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
20 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines