LDA Flats: दिसंबर में लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) की 50वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। इसके पहले ही LDA ने फ्लैट्स पर भारी छूट देने का फैसला किया है। LDA की पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत 08 आवासीय योजनाओं के लिए ये ऑफर निकाला गया है। इसमें कई कैटेगरी के करीब 2500 फ्लैट्स पर 1 लाख से लेकर 2.50 लाख तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। ये ऑफर आज से यानी 21 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
1 से 2.50 लाख तक का मिलेगा डिस्काउंट
LDA की स्थापना को दिसंबर में 50 साल पूरे हो जाएंगे। इस अवसर पर दिवाली से पहले LDA सस्ते फ्लैट्स के लिए एक ऑफर लेकर आया है। ये ऑफर पहले आओ पहले-पाओ की तर्ज पर निकाले गए फ्लैट्स के लिए है। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि 22 लाख से 50 लाख रुपये के फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन करने पर 1 लाख रुपये तक की छूट दी जाएगी। वहीं, 50 लाख से 75 लाख रुपये की कीमत के फ्लैटों पर 1.50 लाख रुपये की बचत होगी। 75 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के फ्लैटों पर 2.50 लाख तक की छूट दी जा रही है।
ये भी पढ़ें: Sasta Ghar Yojana: 6 लाख से कम रुपये में मिलेगा ‘सपनों का घर’! ऐसे करें आवेदन
ये ऑफर 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024 तक चलेगा। 21 से 31 अक्टूबर तक अप्लाई करने वालों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा इन योजनाओं पर पहले से जो भी ऑफर चल रहे हैं वो भी इसमें जुड़ जाएंगे।
ऑफर की क्या हैं शर्तें?
इस ऑफर के लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं। जैसे 45 दिन में कुल कीमत का 90 फीसद रकम जमा करने पर ही 6 फीसद की छूट दी जाएगी। अथॉरिटी ने हर कीमत के लिए लास्ट पेमेंट के लिए अलग समय सीमा तय की है। जो तय की गई अवधि में पेमेंट करता है उसको इस ऑफर का लाभ मिलेगा।
कैसे करें आवेदन?
इस ऑफर के तहत घर बुक करने के लिए सबसे पहले LDA की ऑफिशियल साइट पर जाएं। यहां पर रेसिडेंशियल प्लॉट पर जाएं, इसपर क्लिक करने के बाद सबसे ऊपर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा। उसपर क्लिक करने से रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुलकर सामने आ जाएगा। इसमें मांगी गई तमाम जानकारियां भर दें। फॉर्म में सबसे लास्ट में सब्मिट पर क्लिक कर दें।
क्या है LDA की योजनाएं?
लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी सस्ते से लेकर महंगे घरों की कई स्कीम चला रही है। जिसमें 500 से 1900 वर्ग फीट के फ्लैट पहले आओ-पहले पाओ योजना की तर्ज पर दिए जा रहे हैं। इनकी शुरुआती कीमत की बात करें तो ये 23 लाख से 1.08 करोड़ रुपये तक रखी गई है।
ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले YEIDA का जबरदस्त ऑफर! लॉन्च होगी 2 हजार प्लॉट की नई स्कीम! हर वर्ग के लोग कर सकते हैं आवेदन
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
2 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
10 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
12 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
12 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
14 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
14 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
17 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines