Latest FD Rates: ऐसे निवेशक जो ज्यादा जोखिम उठाने में विश्वास नहीं रखते, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को तवज्जो देते हैं। बैंकों में FD को अपेक्षाकृत सुरक्षित निवेश माना जाता है। बैंक ग्राहकों को लुभाने के लिए समय-समय पर FD पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव करते रहते हैं। कई ऐसे बैंक हैं जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। FD पर ब्याज टेन्योर यानी FD की अवधि पर भी निर्भर करता है। यहां हम आपको ऐसे कुछ बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो FD पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
स्मॉल फाइनेंस बैंकों की FD दरें
स्मॉल फाइनेंस बैंक वैसे तो अन्य कमर्शियल बैंकों की तरह ही होते हैं, लेकिन उनकी अपेक्षा इनकी कारोबारी गतिविधियां सीमित होती हैं।
- नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक: 546 दिनों से 1111 दिनों की अवधि के लिए 9.00% ब्याज दर।
- यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1001 दिन की अवधि के लिए 9.00% ब्याज दर।
- सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक: 2 से 3 साल की FD के लिए 8.60% ब्याज दर।
- जना स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1 से 3 साल की FD के लिए 8.25% की ब्याज दर।
- उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक: 2 से 3 साल के लिए 8.50% की ब्याज दर।
- इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक: 888 दिनों के लिए 8.25% की ब्याज दर।
यह भी पढ़ें – ‘Make in India से बदला भारत’, Abhishek Bachchan ने बताया, कैसे PM Modi की इस पहल ने जगाया विश्वास
पब्लिक सेक्टर बैंकों की FD दरें
सार्वजनिक क्षेत्र यानी सरकारी बैंक अपेक्षाकृत कम ब्याज दर प्रदान करते हैं। लेकिन उन्हें आमतौर पर ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि उन्हें विश्वसनीय और स्थिर माना जाता है।
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 1111 या 3333 दिनों की FD के लिए ब्याज दर 7.50%।
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 366 दिनों के लिए ब्याज दर 7.45%।
- केनरा बैंक: 3 से 5 साल की अवधि के लिए ब्याज दर 7.40% ।
- इंडियन बैंक: 400 दिनों की अवधि के लिए 7.30% ब्याज दर।
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 456 दिनों के लिए 7.30% ब्याज दर।
यह भी पढ़ें – क्या है ‘Walking GDP’ और China क्यों कर रहा है इस पर फोकस?
निजी क्षेत्र के बैंकों की FD दरें
प्राइवेट सेक्टर के बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंकों की तुलना में FD पर अपेक्षाकृत कम ब्याज दर देते हैं। लेकिन इन बैंकों पर भरोसा ज्यादा होता है।
- बंधन बैंक: 1 साल की अवधि के लिए 8.05% ब्याज दर।
- DCB बैंक: 19 महीने से 20 महीने के लिए 8.05% ब्याज दर।
- RBL बैंक: 500 दिनों के लिए 8.00% ब्याज दर।
- इंडसइंड बैंक: 1 वर्ष 5 महीने से 1 वर्ष 6 महीने से कम के लिए 7.99% ब्याज दर।
- IDFC फर्स्ट बैंक: 400 से 500 दिनों के लिए 7.90% ब्याज दर।
- HDFC बैंक: 4 वर्ष 7 महीने (55 महीने) के लिए 7.40% ब्याज दर।
- ICICI बैंक: 15 महीने से 2 वर्ष के लिए 7.25% ब्याज दर।
यह भी पढ़ें – सबसे तेज ही नहीं, सबसे बड़ी छलांग भी लगाएगा भारत, IMF ने जारी किया GDP का खुश करने वाला अनुमान
यह भी पढ़ें – Job Market: ऐसा क्या है इस रिपोर्ट में जो खिल गया PM Modi का चेहरा?
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 hr agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
3 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
4 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
9 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
10 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
10 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
10 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
12 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
13 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines