हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Lakhpati Didi Yojna: 2 करोड़ महिलाओं को लखपति कैसे बनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानें- पूरा प्लान

विज्ञापन
PM Narendra Modi

Lakhpati Didi Yojna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर काम कर रही हैं। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिए साइंस एंड टेक्नोलॉजी के ज्यादा से ज्यादा से इस्तेमाल पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि बैंक से लेकर आंगनबाड़ी तक कोई मंच ऐसा नहीं है जहां महिलाएं अपना योगदान नहीं दे रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर गांव में ‘बैंक वाली दीदी’, ‘आंगनबाड़ी वाली दीदी’, ‘दवा देने वाली दीदी’ काम कर रही है। और अब उनका सपना हर गांव में ‘लखपति दीदी’ हों है।

इसी दौरान अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojna) पर काम कर रही है। इस योजना के तहत दो करोड़ दीदीयों को लखपति बनाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- क्या है विश्वकर्मा योजना, जिसका पीएम मोदी ने किया ऐलान

इसमें (Lakhpati Didi Yojna) महिलाओं को सूक्ष्म उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा है। इसके तहत महिलाओं को ड्रोन के संचालन और मरम्मत, प्लंबिंग, LED बल्ब बनाने समेत कई क्षेत्रों में प्रशिक्षिण दिया जाएगा।

विज्ञापन

ड्रोन उड़ान के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप के 15 हजार महिलाओं को खेती के क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही इन महिलाओं को ड्रोन उड़ाने और मरम्मत के लिए ट्रेंड किया जाएगा। दरअसल केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र में तकनीक के ज्यादा से इस्तेमाल पर बल दे रही है।

यह भी पढ़ें- Share Market : 1 रुपये से 121 पर पहुंचा शेयर, इस छोटे से बैंक ने लखपति को बनाया करोड़पति!

विज्ञापन

 

और पढ़िए – देश-दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola