हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

एक से ज्यादा बैंक खाते हैं तो पढ़ लें RBI का फरमान, कहीं हो न जाए पैसों का नुकसान

KYC Verification: अगर आपके नाम पर एक से ज्यादा बैंक अकाउंट हैं तो यह खबर जरूर जान लें क्योंकि RBI बैंक खाताधारकों को लेकर बड़ा बदलाव कर सकता है। अगर आपके मल्टीपल बैंक अकाउंट एक ही नंबर से लिंक हैं तो सावधान हो जाएं। जानिए किसपर पड़ेगा इसका ज्यादा असर।

विज्ञापन
KYC Verification Of Multiple Account Holders

KYC Verification Of Multiple Account Holders: आजकल ज्यादातर लोगों के पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट होते ही हैं। जब भी नया बैंक अकाउंट खुलवाया जाता है तो ग्राहक से बैंक एक KYC फॉर्म भरने के लिए कहता है। ऐसे में अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक खाते हैं और सब ही एक मोबाइल नंबर से लिंक हैं तो सावधान हो जाएं। RBI इसे लेकर बड़े बदलाव कर सकती है।

किसपर पड़ेगा ज्यादा असर?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चाहे कोई भी बैंक हो उन सब में एक ही नंबर से जॉइंट अकाउंट, मल्टीपल अकाउंट होल्डर्स पर इस नियम का असर ज्यादा पड़ेगा। खाताधारकों को इसके लिए KYC फॉर्म में एक और नंबर ड़ालना होगा। इसी तरह जॉइंट अकाउंट रखने वालों को भी ऑलटर्नेट नंबर देना होगा।

वित्त सचिव टीवी सोमनाथन के नेतृत्व में एक कमिटी पूरे फाइनेंशियल सेक्टर में इंटेरोपेरेबल केवाईसी मानदंडों को मानकीकृत और सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। फिटनेक कंपनियों की तरफ से केवाईसी नियमों को अनदेखा करने का आरोप लगता रहा है। रेग्यूलेटरी और केवाईसी नियमों का पालन न करने के चलते आरबीआई ने पेटीएम पेंमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन

कुछ लोगों का हो सकता है ज्यादा वेरिफिकेशन

इकोनॉमिक टाइम्स के हवाले से आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि ज्वाइंट अकाउंट्स के लिए पैन, आधार और यूनिक मोबाइल नंबर के तौर पर मल्टी लेवल सेकेंडरी आईडेंटीफायर्स पर ध्यान दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में एक से ज्यादा बैंक खाता रखने वाले लोगों का ज्यादा वेरिफिकेशन हो सकता है और ऐसे लोगों से बैंक केवाईसी के लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट्स की मांग कर सकते हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola