हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Are 10 20 50 Rupee Notes Discontinued: क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 रुपये के नोट? जानें सोशल मीडिया पर वायरल सर्कुलर का पूरा सच

RBI 10 20 50 Rupee Notes Shortage Fact Check: 10, 20 और 50 रुपये के नोट बंद होने को लेकर वॉट्सएप पर एक सर्कुलर वायरल हो रहा है. PIB ने इसे पूरी तरह से अफवाह बताया है. पूरी ड‍िटेल यहां पढ़ें.

विज्ञापन
सोशल मीड‍िया पर ये एक फेक सर्कुलर वायरल हो रहा है, जि‍समें ये दावा क‍िया गया है क‍ि 10, 20 और 50 रुपये के नोट बंद होने वाले हैं. (Photo - Freepik)

त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल होने लगती हैं. हाल ही में वॉट्सएप और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म्स पर एक मैसेज तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 10, 20 और 50 रुपये के छोटे नोटों की छपाई कम कर रहा है, जिससे दिवाली से पहले बाजार में छोटे नोटों की भारी किल्लत हो सकती है.

इस खबर ने आम जनता और खासकर छोटे व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है. लेकिन क्या वाकई RBI ऐसा कोई कदम उठाने जा रहा है? आइए जानते हैं इस वायरल मैसेज का पूरा सच और PIB का इस पर क्या कहना है.

क्या दावा किया जा रहा है वायरल मैसेज में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज और इमेज में RBI का नाम, लोगो और गवर्नर के हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया है. इसमें लिखा है क‍ि दिवाली से पहले 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों की भारी किल्लत होने वाली है. सरकार की कैशलेस सोसाइटी (डिजिटल इंडिया) की पहल को बढ़ावा देने के लिए छोटे नोटों की छपाई को धीरे-धीरे बंद या कम किया जा रहा है. लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे नकद के बजाय UPI, कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

क्या है इस दावे का सच?
अगर आप भी इस वायरल मैसेज को देखकर परेशान हो रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने अपने X (ट्विटर) हैंडल के जरिए स्पष्ट किया है कि RBI की तरफ से ऐसा कोई सर्कुलर या नोटिस जारी नहीं किया गया है. RBI ने छोटे नोटों (10, 20, 50 रुपये) की छपाई रोकने या इनकी किल्लत होने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. बाजार में नोटों की सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है.

अगर आपके पास भी आए ऐसा फर्जी मैसेज तो क्या करें?
जब तक किसी खबर की पुष्टि आधिकारिक सरकारी स्रोतों जैसे RBI की वेबसाइट या PIB से न हो जाए, तब तक वॉट्सएप या सोशल मीडिया पर इसे शेयर न करें. अगर आपको किसी मैसेज पर शक होता है, तो आप उसे PIB Fact Check के आधिकारिक वॉट्सएप नंबर +91 8799711259 पर भेजकर उसका सच जान सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola