यदि आपका खाता प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक में है, तो यह खबर आपके लिए है। बैंक ने बचत खाते (Saving Account) पर मिलने ब्याज पर कैंची चला दी है। कोटक बैंक ने 5 लाख से 50 लाख रुपये तक डेली बैलेंस वाले बचत खातों पर ब्याज दर में 25 आधार अंकों (BPs) की कटौती की है। नई दरें 25 अप्रैल, 2025 से लागू हो गई हैं। इससे पहले, बैंक ने 17 फरवरी, 2025 को बचत खातों पर ब्याज दर में 0.50 आधार अंकों की कटौती की थी।
ये हैं रिवाइज्ड रेट्स
नए स्ट्रक्चर के तहत, बचत खातों में 50 लाख रुपये तक के डेली बैलेंस पर अब 2.75% प्रति वर्ष ब्याज मिलेगा, जबकि 50 लाख रुपये से अधिक के बैलेंस वाले खातों के लिए ब्याज दरें 3.25% प्रति वर्ष हो गई हैं। 17 फरवरी, 2025 को हुए संशोधन के बाद 50 लाख रुपये तक के बैलेंस वाले बचत खातों पर 3.00% और 50 लाख रुपये अधिक बैलेंस पर 3.50% प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिल रहा था। अब उसमें और कमी कर दी गई है। इस तरह कोटक बैंक ने अपने ग्राहकों को डबल झटका दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 25 अप्रैल यानी आज से लागू हो गई हैं।
झटके-दर-झटका
कोटक महिंद्रा बैंक की वेबसाइट के अनुसार, 25 अप्रैल, 2025 से बचत खाते में 50 लाख रुपये तक के डेली बैलेंस पर 2.75% प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिलेगा और 50 लाख रुपये से अधिक पर ब्याज दर 3.25% प्रति वर्ष रहेगी। ये ब्याज दरें निवासी और गैर निवासी दोनों खातों (NRE/ NRO) पर लागू हैं। इसी तरह बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में भी संशोधन किया है। बैंक ने चुनिंदा अवधियों वाली FD की ब्याज दरों में 30 आधार अंकों तक की कटौती कीहै। यह बैंक द्वारा अप्रैल में FD रेट्स में की गई दूसरी कटौती है। कोटक बैंक 3 करोड़ रुपये से कम की 7-14 दिनों वाली FD पर सामान्य ग्राहकों को 2.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.25% की दर से ब्याज दे रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 23 महीने वाली FD पर मिल रहा है। सामान्य ग्राहकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.15% और सीनियर सिटीजन के लिए 7.65% है।
कई बैंकों ने की कटौती
रिजर्व बैंक के रेपो रेट में कटौती के बाद से अब तक कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट और बचत खातों पर ब्याज दरें कम कर चुके हैं। आईसीआईसीआई, HDFC, एक्सिस और यस बैंक जैसे प्राइवेट बैंकों ने हाल ही में सेविंग अकाउंट पर इंटरेस्ट रेट को कम किया है। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने बचत खातों पर ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की है। रिवाइज्ड स्ट्रक्चर के तहत, आईसीआईसीआई बैंक अब 50 लाख रुपये से कम के बैलेंस के लिए 2.75% प्रति वर्ष की ब्याज दर प्रदान करता है, जबकि पहले यह दर 3% थी। इसी तरह, 50 लाख रुपये और उससे अधिक के बैलेंस के लिए ब्याज दर को पहले के 3.50% प्रति वर्ष से घटाकर 3.25% कर दिया गया है। इन दरों की कैलकुलेशन डेली क्लोजिंग बैलेंस के आधार पर की जाती है।
यह भी पढ़ें – अभी खरीद लीजिए सोना, अगले साल तक डेढ़ लाख पहुंच सकते हैं दाम!
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
13 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
14 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
17 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
18 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
21 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
21 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
22 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines