Kotak and IDBI Bank Q4 Result : कोटक महिंद्रा बैंक और IDBI बैंक ने शनिवार को चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। इसमें दोनों बैंकों का न केवल रेवेन्यू बढ़ा है बल्कि प्रॉफिट में भी उछाल आया है। नतीजों के मुताबिक मार्च तिमाही में IDBI बैंक का प्रॉफिट 44 फीसदी बढ़कर 1,628 करोड़ रुपये रहा। वहीं पिछले वित्त वर्ष के लिए बैंक का शुद्ध लाभ 55 फीसदी बढ़कर 5,634 करोड़ रुपये हो गया जो ऑल टाइम हाई है।
रेवेन्यू में भी जबरदस्त उछाल
IDBI बैंक के रेवेन्यू में भी जबरदस्त उछाल आया है। जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक की कुल आमदनी बढ़कर 7,887 करोड़ रुपये रही। यह पिछले साल समान तिमाही में 7,014 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी की कुल आमदनी 30,037 करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 24,942 करोड़ रुपये थी। IDBI बैंक का शुद्ध ब्याज आय मार्च तिमाही में 12 फीसदी बढ़कर 3,688 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल समान तिमाही में 3,280 करोड़ रुपये था।
कोटक महिंद्रा बैंक का भी मुनाफा बढ़ा
कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा मार्च तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 4,133 करोड़ रुपये रहा। वहीं वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,496 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शनिवार को बताया कि मार्च तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 15,285 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल समान तिमाही में 12,007 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ 26 फीसदी बढ़कर 13,782 करोड़ रुपये रहा है, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 10,939 करोड़ रुपये था।
यह भी पढ़ें : आ गया Slone Infosystems कंपनी का IPO; प्रोफिट में है कंपनी, निवेश के लिए पैसा रखें तैयार
डिविडेंड का ऐलान, शेयरों पर दिखेगा असर
इन रिजल्ट के साथ ही कोटक महिंद्रा ने डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वह अपने शेयर धारकों को वित्तीय वर्ष 2024 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड जारी करेगी। इन नजीतों का असर सोमवार को इन कंपनियों के शेयर पर दिख सकता है।
संबंधित खबरें
16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
30 mins agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
12 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
14 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
15 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
17 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
21 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
23 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines