Kotak Mahindra AMC Nilesh Shah 84 Hour Work in A Week : कोई आपसे पूछ कि एक दिन में कितने घंटे काम करना जरूरी है? तो आप कहेंगे कि 8 से 9 घंटे, वह भी हफ्ते में 5 या 6 दिन। अगर हफ्ते में 5 दिन काम करना है तो दिन में 9 घंटे काम काफी हैं और अगर 6 दिन करना है तो 8 घंटे काफी हैं। अगर आपसे कोई कहे कि आपको पूरे हफ्ते रोजाना 12-12 घंटे काम करना है। वहीं अगर वीक ऑफ लेना है तो बाकी के दिनों में काम के घंटे बढ़ाने होंगे तो आपको कैसा लगेगा?
ऐसा ही सुझाव दिया है कोटक महिंद्रा AMC के सीईओ नीलेश शाह ने। उन्होंने हफ्ते में 84 घंटे काम करने की वकालत की है। ‘इन्वेस्ट आज फॉर कल विद अनंत लाढा’ के पॉडकास्ट में नीलेश ने कहा कि देश के विकास के लिए एक पीढ़ी को हफ्ते में 84 घंटे काम करना होगा। बता दें कि हफ्ते में 84 घंटे काम करने मतलब हो गया कि बिना छुट्टी लिए रोजाना 12 घंटे काम करना। अगर आप हफ्ते में एक छुट्टी लेना चाहते हैं तो रोजाना 14 घंटे काम करना होगा।
Nilesh Shah
चार्ली मुंगेर की किताब का दिया हवाला
नीलेश शाह ने पॉडकास्ट में चार्ली मुंगेर की किताब का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी एक किताब में लिखा है कि कोरिया के लोगों की एक पीढ़ी ने हफ्ते में 84 घंटे तक काम किया। यानी हर महीने, हर साल, हर दिन 12 घंटे के हिसाब से काम किया है। उन्होंने पॉडकास्ट में कहा कि भारत के विकास के लिए लंबे समय तक काम करना फायदेमंद रहेगा।
नारायण मूर्ति ने भी कहा था 70 घंटे काम करने को
ऐसा पहली बार नहीं है जब हफ्ते में इतने घंटे करने की किसी ने वकालत की है। इससे पहले इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति भी हफ्ते में 70 घंटे काम करने की बात कह चुके हैं। नीलेश ने नारायण मूर्ति की उस बात का हवाला देते हुए कहा, ‘नारायण मूर्ति ने कहा था कि लोगों को हफ्ते में 70 घंटे काम करना चाहिए। उनकी इस बात का काफी विरोध हुआ था। उन्होंने कहा था कि युवा पीढ़ी को कोरियाई, चीनी और जापानी लोगों की तरह मेहनत करने की जरूरत है। अगर हम कठिन मेहनत करेंगे तो इसमें कोई शक नहीं कि भारत का विकास जारी रहेगा, रफ्तार तेज होगी और ऐसा समय आएगा जब भारत में गरीबी का नामोनिशान नहीं रहेगा। हम सभी को मिडिल और हायर इनकम क्लॉस वाली कैटेगरी में ट्रांसफर कर देंगे।’
यह भी पढ़ें : गौतम अडानी की सफलता के पीछे है इस महिला का हाथ, साए की तरह रहती हैं साथ
इस देश में होता है सबसे कम घंटे काम
काम के घंटे तय करने को लेकर देश में हमेशा से बहस का मुद्दा रहा है। दुनिया के कई देशों में भी काम के घंटे कम करने की बात होती रहती है। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया जाता रहता है कि हफ्ते में 2 छुट्टियां मिलनी चाहिए या तीन। वैसे बता दें कि दुनिया में किरिबाती नाम का एक देश है जहां लोगों से हफ्ते में 5 दिन अधिकतम 40 घंटे ही काम लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : इन सेक्टर में निवेशकों की होगी चांदी ही चांदी! पीएम मोदी ने भी दिलाया विश्वास, कहा- तीसरे कार्यकाल में तैयार रहें
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
2 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
3 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
3 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
4 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
4 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
4 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
6 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
6 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines