PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना (PM Kisan 12th Installment) के लाभार्थियों के खाते में दिवाली से पहले 12वी किस्त के 2000 रुपये आ सकते हैं। इसके लिए सरकारी सस्त पर तेजी से काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भूलेखों के सत्यापन की वजह से इसमें देरी हो रही है।
ताजा जानकारी के मुताबिक यह कार्य अब अंतिम चरणों में है। इस बीच कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने साफ किया है कि सरकार 17 और 18 अक्टूबर 2022 को पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी कर सकती है। यानी दिवाली से पहले किसानों के खाते में 2000 रुपये की 12वीं आ जाएगी।
अभी पढ़ें – IDBI के शेयरों में 10 फीसदी का उछाल, सरकार के इस कदम से बढ़े रेट
हालांकि इसबार पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment List) का पैसा कई किसानों के खाते में नहीं आएंगे। बड़ी संख्या में लोग इस योजना के लिए अयोग्य पाए गए हैं। दरअसल सरकार ने पिछले दिनों इस योजना के लाभार्थियों के पात्रता के नियम में बड़ा बदलाव किया था साथ ही इसके लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में जिन किसानों ने अबतक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराया है उनके पैसे भी रूक सकते हैं।
इस बीच पीएम किसान योजना की वेबसाइट से ई-केवाईसी को कराने लेकर समय सीमा के अपडेट को हटा लिया गया है। ऐसे में जिन किसानों ने अबतक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है वे पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर इस प्रकिया को जल्द से जल्द पूरा कर लें।
ऐसे कराएं ई-केवाईसी
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।
- फिर दाईं तरफ ‘ई-केवाईसी’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट कर दें। ऐसा करते ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से इस योजना के तहत अब तक 11 किस्तों का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। इस बार 12वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जानी है। इस बीच खबरें आ रही है कि कुछ किसान के 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। दरअसल सरकार पहले भी कई बार साफ कर चुकी है कि पीएम किसान योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ऐसे में जिन किसानों ने ये नहीं करवाई है, उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, ऐसे करें चेक (PM Kishan Samman Nidhi Scheme)
- आधिकारिक वेबसाइट- pmkisan.gov.in पर जाएं।
- आपको ‘Beneficiary Status’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां एक नया पेज खुलेगा।
- अपने आधार नंबर, बैंक खाते में से कोई एक विकल्प चुनें।
- आप इन 2 नंबरों के जरिए चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आएंगे या नहीं।
- इन दोनों में से किसी एक का नंबर दर्ज करें, आपको ‘Get Data’ पर क्लिक करना होगा। सभी लेनदेन का विवरण देखें।
पीएम किसान योजना में हो रही परेशानी के लिए यहां करें संपर्क
आपको इस योजना संबंधी कोई शिकायत या परेशानी हो तो पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
18 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
19 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
19 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
20 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
21 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
23 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines