हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कहीं आप Pig Butchering में तो नहीं फंस रहे? जानकार बनकर ठग उड़ा रहे रकम, जाने बचने के तरीके

Pig Butchering Scam : इन दिनों जालसाज ठगी का नया तरीका अपना रहे हैं। यह तरीका है पिग बुचरिंग (Pig Butchering) स्कैम का। जानें, पिग बुचरिंग क्या है और इससे कैसे बचें:

विज्ञापन
निवेश करते समय किसी के झांसे में न आएं।

Pig Butchering Scam : लोगों की रकम उड़ाने के लिए जालसाज इन दिनों Pig Butchering स्कैम कर रहे हैं। इसमें ठग किसी शख्स को शेयर मार्केट, क्रिप्टोकरेंसी आदि में मोटे रिटर्न का लालच देते हैं और फिर निवेश करवाते हैं। बाद में वे उस शख्स की रकम लेकर गायब हो जाते हैं। यही नहीं, ठग डेटिंग ऐप और दूसरी ऐसी वेबसाइट के जरिए भी अपने शिकार को फंसाते हैं और फिर उसके साथ ठगी करते हैं।

पहले जानें क्या है पिग बुचरिंग

इन दिनों काफी लोग सोशल मीडिया के जरिए शेयर मार्केट, क्रिप्टोकरेंसी या ऐसी ही किसी दूसरी स्कीम में निवेश करने के लिए आ रहे हैं। इसमें ठग निवेश करने वाले शख्स को मोटे रिटर्न का लालच देते हैं। शुरू में उन्हें अच्छा रिटर्न दिलवा भी देते हैं। बाद में जब इन्वेस्टर को विश्वास हो जाता है तो ये बड़ी रकम इन्वेस्ट करवाते हैं। बाद में ये उस रकम को लेकर चंपत हो जाते हैं। पिग बुचरिंग को ऐसे समझ सकते हैं कि जैसे किसी सुअर को मारने से पहले उसे खिला-पिलाकर मोटा किया जाता है, ठीक उसी प्रकार किसी शख्स को लूटने के लिए पहले उसे कुछ रिटर्न का लालच दिया जाता है।

ऑनलाइन होता है पूरा खेल

पिग बुचरिंग का पूरा खेल ऑनलाइन होता है। जिस ट्रेडिंग वेबसाइट पर इन्वेस्टर की रकम जमा करवाई जाती है, वह हू-ब-हू असली कंपनी से मिलती-जुलती होती है। यह असली वेबसाइट नहीं होती। यहां निवेश करने वाले शख्स को अपनी रकम दिखाई देती रहती है। निवेश करने वाले शख्स को लगता है कि उसकी लगाई हुई रकम पर अच्छा रिटर्न मिल रहा है। बाद में जालसाज उस शख्स से और रकम लगाने को कहते हैं। काफी बार इन्वेस्टर रकम लगाता भी रहता है। इस फेज़ को ‘सुअर को मोटा करना’ कहा जाता है। जब इन्वेस्टर अपनी रकम निकालने की कोशिश करता है तो जालसाज एक मोटी फीस मांगता है या बहानेबाजी करता है। इस तरह लालच और दोस्ती के झांसे में आकर लोगों को भारी नुकसान हो जाता है।

यह भी बचें : ‘बेटा, आपके पापा के पैसे वापस करने हैं…’, फोन करके करते हैं साइबर फ्रॉड, जानें- कहां दर्ज कराएं शिकायत

ऐसे करें बचाव

  • सोशल मीडिया के जरिए कभी भी मोटे रिटर्न के लालच में न आएं। यही नहीं, कोई भी वेबसाइट या ऐप आकर्षक रिटर्न का झांसा दे तो उससे दूर ही रहें।
  • अगर कोई शख्स निवेश के लिए टेलीग्राम के किसी ग्रुप में आपको जोड़े तो समझ जाएं कि आप पिग बुचरिंग के शिकार हो रहे हैं।
  • अगर शेयर मार्केट में निवेश करना है तो SEBI की वेबसाइट जाकर पहले जानकारी ले लें।
  • क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए सही क्रिप्टो एक्सचेंज का इस्तेमाल करें।
  • किसी भी विदेशी लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी ऐप को डाउनलोड करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें