Organic Microgreens Business Idea: आज की दुनिया में लोग एक अच्छी नौकरी के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। कई लोगों को उनके मन की नौकरी मिल पाती है तो कई को नहीं मिल पाती। कई ऐसा कहानियां आपने सुनी होंगी जिसमें कोई अपनी लाखों की नौकरी छोड़ने का रिस्क लेकर खुद का काम करने की सोचता है। कई इसमें नाकामयाब होते हैं तो कई को कामयाबी मिल जाती है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही नौकरी छोड़कर एक कमरे में अपना काम शुरू करने वाले अजय गोपीनाथ के बारे में।
बैंकर की नौकरी छोड़ी
अजय गोपीनाथ ने जोकि सिटीग्रुप के बैंकर थे, उन्होंने 2020 में इसको सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह अपना काम करना चाहते थे। 2020 में उन्होंने केरल के कोच्चि में अपने घर पर ऑर्गेनिक माइक्रोग्रीन्स उगाने का काम शुरू किया। अभी वह जिम, अस्पताल, होटल और खुदरा खरीदारों को ऑर्गेनिक माइक्रोग्रीन्स बेचते हैं। इसके अलावा वह भारत भर के किसानों को इनडोर खेती करने के लिए ट्रेनिंग भी देते हैं, जिससे वह हर महीने लगभग 5 लाख रुपये तक कमा लेते हैं।
ये भी पढ़ें: Elon Musk भी कभी दिवालिया होने वाले थे, सबसे अमीर आदमी ने भी देखे हैं बुरे दिन
कैसे आया बिजनेस का आइडिया?
2017 में अजय गोपीनाथ अपने दोस्तों के साथ बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में लंच करने गए थे। वहां पर उन्होंने सलाद की थाली में कुछ माइक्रोग्रीन्स देखे, जिन्हें देखकर उनको इसके बारे में जानने की इच्छा हुई। इसके बाद ही उन्होंने माइक्रोग्रीन्स पर रिसर्च करना शुरू कर दिया। अजय बताते हैं कि माइक्रोग्रीन की खेती के बारे में जानने के लिए YouTube पर बहुत से वीडियो देखे। जहां से उन्हें सरसों, मेथी, मूंग के माइक्रोग्रीन बनाने के लिए टिशू पेपर और अखबारों का यूज सीखा लेकिन वह इसको और ज्यादा जानना चाहते थे। इसके बाद अजय ने अपने बेडरूम में माइक्रोग्रीन्स की खेती शुरू करने का प्लान बनाया। इस कमरे से ही उनका ये खेती करने का सफर शुरू हुआ।
क्या होते हैं माइक्रोग्रीन्स?
माइक्रोग्रीन्स (जिन्हें सात से दस दिन के अंदर काटे गए) में स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं। लेकिन आमतौर पर इनको खाने में इस्तेमाल नहीं किया जाता है, क्योंकि लोगों में अभी इसको लेकर जागरुकता कम है। हालांकि इनका इस्तेमाल 5 स्टार होटलों में किया जाता है। अजय का कहना है कि वह चाहते हैं कि आम लोगों तक इसकी पहुंच हो सके।
माइक्रोग्रीन्स 80-100 ग्राम के बॉक्स में पेक करके बेचे जाते हैं। जिनकी शुरुआती कीमत 150 रुपये तक होती है। इसमें सबसे सस्ती किस्म सूरजमुखी, मूली सफेद और सरसों की होती है। मंहगी किस्म में ऐमारैंथ, मक्का, ब्रोकोली, लाल गोभी, चुकंदर होता है, जिनकी कीमत 250 रुपये पर बॉक्स होती है।
ये भी पढ़ें: Shahid, Tony और Shanna कौन? जिनकी दौलत की चर्चा है हर जुबां पर?
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
36 mins agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
3 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
4 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
5 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
9 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
12 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
12 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
14 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
16 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines