Cash Keeping Limit At Home: हाल ही में एक पान मसाला बेचने वाले के घर इनकम टैक्स की रेड पड़ी तो घर में इतना खजाना मिला कि आयकर विभाग भी हक्का-बक्का रह गया। छापेमारी 29 फरवरी को हुई थी लेकिन खजाना खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। ऐसे में सवाल उठता है कि हमें घर में आखिर कितना कैश रखना चाहिए और क्या कहता है कानून।
आए दिन लोग इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी में हद से ज्यादा नकद देखते हैं। अब सवाल उठता है कि घर में कैश रखने का नियम क्या है?
क्या कहता है आयकर विभाग?
इसके जवाब में बताएं तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक एक व्यक्ति घर में कितना भी नकद रख सकता है और इसपर किसी भी तरह की पाबंदी नहीं है। हालांकि, अगर कोई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच के घेरे में आ जाए तो यह बताना होगा कि वह कैश कहां से आया? व्यक्ति के पास उस पैसे का अगर लीगल सोर्स है तो उससे जुड़े डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे। अगर पैसा अवैध पाया गया तो व्यक्ति की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
नहीं दे पाए सही जानकारी तो ऊपर से और पैसा देना पड़ेगा
अगर घर पर रखे कैश की व्यक्ति सही जानकारी नहीं देता है तो उसकी मुश्किलें काफी हद तक बढ़ सकती हैं। ऐसा होने पर भारी जुर्माना देना पद सकता है। घर से जितना नकद मिला है उसके 37% तक टैक्स लगाया जा सकता है। मतलब घर से मिला कैश तो जाएगा ही बल्कि ऊपर से 37 परसेंट तक का पैसा और भरना पड़ेगा।
तंबाकू कारोबारी के पास से मिला कितना खजाना?
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने केके मिश्रा (जो बंशीधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड का मालिक है) पर 100 करोड़ के आयकर टैक्स की चोरी करने का आरोप लगाया है। कागजों में कंपनी का टर्नओवर 20-25 करोड़ दिखाया गया, जबकि टर्नओवर करीब 100 से 150 करोड़ रुपये का है। केके मिश्रा पर आरोप है कि वह दूसरी कंपनियों को कच्चा माल सप्लाई करने की आड़ में टैक्स और GST की चोरी कर रहा है। उसकी कंपनी बिना किसी डॉक्यूमेंट के तंबाकू और पान मसाला बेचती है। छापामारी के दौरान आयकर टीमों ने केके मिश्रा के बैंक खातों की डिटेल जब्त की है। कंपनी से जुड़े डॉक्यूमेंट, हार्ड डिस्क और लैपटॉप जब्त किए हैं।
अब तक क्या-क्या मिला?
- 7 करोड़ कैश, 3 करोड़ के गहने
- डायमंड की लगभग 5 घड़ियां, जिनकी कीमत करीब 12 करोड़
- मैकलेरन, लेम्बोर्गिनी, फेरारी समेत 60 करोड़ से ज्यादा की कारें
- 16 करोड़ की रोल्स रॉयस कार बेटे शिवम के घर से मिली
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
15 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
19 mins agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
51 mins agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
1 hr agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
3 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
22 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines