Share Market : ‘इश्क है तो रिस्क है…’ यह बात शेयर मार्केट पर सटीक बैठती है। शेयर मार्केट से कमाई करके आप करोड़पति, अरबपति बन सकते हैं लेकिन इसके लिए सही जानकारी, सही अनुमान और धैर्य बेहद जरूरी है। बिना किसी जानकारी के शेयर मार्केट में उतरना और इन्वेस्ट करना कंगाल भी बना सकता है। इसलिए शेयर मार्केट में उतरने से पहले अच्छे से तैयारी कर लें।
दिखावे पर न जाएं
शेयर मार्केट में उतरने वाले ज्यादातर लोग यह देखकर आते हैं कि फंला शख्स शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करके करोड़पति बन गया। सोशल मीडिया पर भी ऐसी ही काफी खबरें आती रहती हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर ऐसे काफी अकाउंट हैं जो बताते हैं कि किन-किन शेयर में रकम इन्वेस्ट करने से किस्मत रातों-रात चमक सकती है। ऐसी बातों पर बिल्कुल न जाएं। इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें:
- शेयर मार्केट में उतरने से पहले और उतरने पर भी यू-ट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि के बताए रास्ते पर न चलें। यही नहीं, उनके बताए टिप्स को भी फॉलो करने से बचें।
- पूरी रकम एक ही कंपनी के शेयर खरीदने में न लगाएं। अलग-अलग कंपनियों के शेयर खरीदें।
- शेयर मार्केट को बेहतर तरीके से समझने के लिए शेयर मार्केट से जुड़ी खबरें पढ़ें और अपडेट्स पर नजर रखें।
एक्सपर्ट की राय लें
अगर आप शेयर मार्केट में उतरने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसे यू-ट्यूब या किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो देखें जिनमें शेयर मार्केट की बेसिक जानकारी दी गई हो। साथ ही किसी ऐसे साथी या रिश्तेदार की भी मदद ले सकते हैं जो पहले से शेयर मार्केट में हो। शेयर मार्केट की बारीकी समझाने वाले कई ऑनलाइन और ऑफलाइन कोर्स भी मौजूद हैं। ये पार्ट टाइम कोर्स होते हैं। इन कोर्स को भी किया जा सकता है।
उधार या लोन लेकर न उतरें
मार्केट में उतरते समय जो रकम आप इन्वेस्ट करेंगे, वह किसी से उधार ली हुई या लोन की नहीं होनी चाहिए। शेयर मार्केट में उतनी ही रकम इन्वेस्ट करें जितनी आपके पास सरप्लस हो यानी ऐसी रकम जो घर या दूसरे जरूरी खर्चे निकालने के बाद बची हो। अगर आप उधार या लोन लेकर रकम इन्वेस्ट करते हैं और अगर यह रकम डूब जाए तो आप कर्जे में फंस जाएंगे।
यह भी पढ़ें : शेयर मार्केट की 1 चाल बना देगी लखपति!
मजबूत कंपनी के शेयर चुनें
शेयर मार्केट में उतरने पर शुरुआत में ऐसे शेयरों पर दांव लगाएं जो मजबूत कंपनी के हों। मजबूत कंपनी के शेयर इन तरह पहचानें:
- कंपनी के फाउंडर, प्रमोटर्स, सीईओ के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठी करें। इससे पास पता कर पाएंगे कि उस कंपनी में टॉप पर बैठे लोग कंपनी को चलाने में कितने सक्षम हैं।
- कंपनी में देखें कि क्या कंपनी इनोवेशन पर कोई काम कर रही है। इस समय AI तकनीक काफी तेजी से उभर रही है। जो कंपनी इस तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, उसके बारे में जान सकते हैं कि वह इनोवेशन पर काम करती है।
- कंपनी में प्रमोटर होल्डिंग 75% तक होती है। ऐसे में किसी कंपनी में प्रमोटर होल्डिंग जितनी ज्यादा होगी तो उस कंपनी को उतना अच्छा माना जाता है। प्रमोटर होल्डिंग अगर 25% से कम है तो उस कंपनी के शेयर खरीदने से बचें।
- शुरुआत में उन कंपनियों के शेयर खरीदने को प्राथमिकता दें जो कंपनी या तो पूरी तरह कर्ज मुक्त हो या कर्ज हो तो बहुत कम।
संबंधित खबरें
अदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
3 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
8 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
8 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
9 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
9 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
11 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
11 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
12 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines