Keep 5 Thing in Mind During HRA Claim in ITR : ITR (इनकम टैक्स रिटर्न) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। किसी भी परेशानी से बचने के लिए 31 जुलाई से पहले इनकम टैक्स फाइल कर दें। अगर आप सैलरीड पर्सन हैं और इस बार पुरानी टैक्स व्यवस्था से इनकम टैक्स भरने जा रहे हैं तो आपको HRA क्लेम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। दरअसल, हाल ही में इनकम टैक्स विभाग को इस बात का पता चला था कि काफी लोग टैक्स बचाने के लिए फर्जी तरीके से HRA क्लेम कर रहे हैं। इसलिए आप ऐसा कोई काम न करें।
सैलरीड पर्सन के लिए HRA क्लेम करने पर इनकम टैक्स में छूट मिलती है। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि वह एम्प्लॉई किराए के मकान में रह रहा हो। किराए के मकान में रहने पर ही HRA का फायदा लिया जा सकता है। HRA क्लेम के लिए सैलरीड पर्सन कंपनी के HR को किराए की रसीद और रेंट एग्रीमेंट की कॉपी देता है। कई कंपनियां एम्प्लॉई से एक फॉर्म भी भरवाती हैं जिसमें मकान मालिक का नाम और उसका PAN नंबर लिखा होता है। अगर आप किराए पर नहीं रहते हैं लेकिन अपने माता-पिता या किसी रिलेटिव के यहां रहते हैं और वहीं से ऑफिस आना-जाना है तो भी HRA का फायदा मिलता है। इसके लिए किसी टैक्स एक्सपर्ट की सलाह लें।
HRA
HRA क्लेम के लिए ध्यान रखें ये 5 बातें
- जहां भी रहते हैं, वहां का रेंट एग्रीमेंट बनवाएं और कंपनी में सही रेंट एग्रीमेंट की ही कॉपी दें।
- मकान मालिक का PAN नंबर पूछें और कंपनी से मिले फॉर्म से सही पैन नंबर दर्ज करें।
- किराए की फर्जी रसीद न बनाएं। अगर मकान मालिक रसीद न दे तो खुद रसीद बुक ले आएं और मकान मालिक को बताकर ही रसीद काटें और उसके साइन करवा लें।
- मकान मालिक को घर का किराया कैश में न दें। हमेशा उनके अकाउंट में जमा कराएं ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।
- मकान मालिक पैन नंबर न दे तो किसी भी शख्स का पैन नंबर न भरें। बाद में आपको और पैन नंबर वाले शख्स, दोनों को परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें : ITR : 50 हजार रुपये महीना है सैलरी तो जानें कितना देना होगा इनकम टैक्स
मकान मालिक को मिल सकता है नोटिस
अगर आप मकान मालिक हैं और घर में कोई किराएदार रहता है तो उसे किराए की पक्की रसीद दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और किराएदार आपके पैन का इस्तेमाल करता है तो आपको इनकम टैक्स की तरफ से नोटिस भी आ सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि किराए में इमानदारी दिखाएं और खुद भी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करें।
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
7 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
10 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
11 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
11 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
13 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
14 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
14 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
14 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
15 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines