Karwa Chauth 2023 Gift Ideas: इस बार 1 नवंबर, बुधवार को करवा चौथ का पर्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। जबकि, पति भी अपनी पत्नी को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं जिसके लिए वो उन्हें पहले ही ढेर सारी शॉपिंग और बाद में एक प्यारा सा गिफ्ट भी देते हैं। आज के जमाने में करवा चौथ को मनाने और आपसी प्यार को जताने का तरीका थोड़ा बदल चुका है, ऐसे में आपको भी अपने गिफ्ट आईडिया में भविष्य का सोचते हुए कुछ ऐसा करना चाहिए जो आपकी पत्नी के बाद में काम आ सके। जी हां, आज के साथ अगर कल का विचार करेंगे तो उनके लिए एक योजना में निवेश करना सबसे अच्छा तोहफा हो सकता है। भविष्य में उनकी आर्थिक मजबूती के लिए आप उन्हें एक स्कीम तोहफे में दे सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
पत्नी को तोहफे में दें ये खास स्कीम
दरअसल, हम महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Savings Certificate 2023) की बात कर रहे हैं जिसमें आप अपनी पत्नी के नाम पर निवेश कर सकते हैं। ये उनके लिए अब तक का सबसे अच्छा तोहफा हो सकता है, जिस रकम का इस्तेमाल वो आगे चलकर ज्वैलरी या किसी अन्य तरह से भी कर सकती हैं। महिला सम्मान बचत पत्र एक ऐसी योजना है जिसकी शुरुआत खासतौर पर महिलाओं के लिए इसी साल की गई है। इसमें निवेशकों को ब्याज रेट भी अच्छा दिया जाता है। इसके अलावा कई अन्य फायदे भी दिए जाते हैं।
Mahila Samman Savings Certificate Scheme Benefits
- इस योजना में कम से कम 1 हजार रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
- इसमें निवेश के लिए अधिकतम सीमा राशि 2 लाख रुपये है।
- इस योजना में निवेश पर 7.5% का ब्याज रेट मिलता है।
- इसमें तिमाही चक्रवृद्धि के आधार पर इंटरेस्ट रेट का फायदा मिलता है।
- इसमें दो साल तक के लिए निवेश किया जा सकता है।
- महिला सम्मान बचत पत्र योजना एक टैक्स और रिस्क फ्री स्कीम है।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश करने के लिए आप अपने नजदीकी बैंक या डाकघर जा सकते हैं। यहां पर इस स्कीम के लिए एक अकाउंट खुलवाया जाएगा, जिसके लिए आपको एक फॉर्म भरकर, जमा करना होगा। केवाईसी दस्तावेज के लिए अपनी पत्नी का आधार कार्ड और पैन कार्ड जमा करना होगा। साथ ही एक केवाईसी फॉर्म भी भरकर जमा करना होगा। इस तरह से आप अपनी पत्नी को करवा चौथ पर महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Patra Yojana) में निवेश करके एक खास तोहफा दे सकते हैं।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
4 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
4 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
8 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
8 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
11 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
13 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
14 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
17 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines