Who is Kaivalya Vohra : रिसर्च, लग्जरी पब्लिशिंग और इवेंट्स ग्रुप Hurun Report ने साल 2024 के लिए दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एक नाम कैवल्य वोहरा का भी है जो क्विक कॉमर्स ऐप जेप्टो के को-फाउंडर हैं। 21 साल के कैवल्य सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के कारोबारी हैं। 3600 करोड़ रुपये की नेट वर्थ वाले कैवल्य के साथ जेप्टो की नींव रखने वाले 22 साल के आदित पलीचा का नाम भी लिस्ट में है और वह दूसरे सबसे युवा व्यवसायी हैं।
आदित और कैवल्य स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे थे लेकिन दोनों ने ही कॉलेज ड्रॉप करने का फैसला लिया और उद्यमिता यानी आंत्रेप्रेन्योरशिप की ओर अपने कदम बढ़ाए। दोनों दोस्तों ने साल 2021 में जेप्टो को लॉन्च किया था। कोरोना वायरस महामारी के दौरान इस ऐप ने काफी ग्रोथ की थी। महामारी के दौरान इसने जरूरी आइटम्स की तुरंत और कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी की सेवाएं ऑफर की थीं। अब जेप्टो भारत के हाइपर कॉम्पिटीटिव ग्रोसरी डिलीवरी स्पेस में अपनी एक अलग ही जगह बना चुकी है।
19 साल की उम्र में की थी लिस्ट में एंट्री
कैवल्य सिर्फ 19 साल के थे जब उन्होंने पहली बार Hurun India Rich List 2022 में पहली बार जगह बनाई थी। इसके बाद से हर साल उनका नाम इस लिस्ट में जगह बनाता रहा है। ताजी रिच लिस्ट के मुताबिक कैवल्य की नेट वर्थ 3600 करोड़ रुपये है। कैवल्य का जन्म 15 मार्च 2003 को हुआ ता। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भारत में ही की थी और बाद में दुबई शिफ्ट हो गए थे। कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री के लिए उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था लेकिन सपना पूरा करने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
ये भी पढ़ें: देश में बढ़ रही है अरबपतियों की संख्या; नंबर 1 का ताज किसके सिर?
ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी ने किए बड़े एलान, AI के साथ खोला ऑफर्स का पिटारा
ये भी पढ़ें: DGCA ने भारतीय एयरलाइन को सर्विलांस पर रखा; क्या होगा अंजाम?
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
11 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
13 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
14 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
15 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
16 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
17 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
17 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
18 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
19 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines