Job Layoffs On Video Call Meeting: आए दिन अलग-अलग कंपनियों में छंटनी की खबरें सुनने को मिलती हैं। गूगल समेत कई बड़ी कंपनियों ने अपने खर्च को कम करने के लिए हजारों लोगों को नौकरी से निकाल दिया। ऐसा ही एक मामला कनाडा की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी बेल (Bell) में भी सामने आया, जहां 10 मिनट की वीडियो कॉल में 400 कर्मचारियों से नौकरी छीन ली गई।
कंपनी के तरीके को बताया शर्मनाक
कनाडा की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कर्मचारी यूनियन यूनिफोर (Unifor) ने इसकी कड़ी निंदा की। यूनिफोर ने कहा कि नौकरी कर रहे लोगों को इस असंवेदनशील तरीके से नौकरी से हटाने का निर्णय बहुत ज्यादा गलत है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिफोर ने कंपनी द्वारा अपनाए गए इस तरीके को शर्मनाक बताया। यह कर्मचारी लंबे समय से कंपनी के लिए काम कर रहे थे।
इन्हें नौकरी से हटाने के लिए बेल ने मात्र 10 मिनट की एक वर्चुअल ग्रुप मीटिंग की और 400 लोगों को कंपनी पर बोझ बताकर छंटनी कर दी। इस मीटिंग में एक मैनेजर आया, जिसके पास छंटनी का लेटर था। उसने न ही किसी कर्मचारी से बात की और न ही यूनियन से। उसने कंपनी का फैसला सुनाना शुरू कर दिया। इस तरह सभी कर्मचारियों को पिंक स्लिप दे दी गई।
कर्मचारी और संघ को रखा गया म्यूट
जानकारी के मुताबिक, इस 10 मिनट की वीडियो कॉलिंग में कर्मचारियों और संघ को अनम्यूट नहीं किया गया, जिससे कोई भी कंपनी से सवाल-जवाब न कर सके। मैनेजर ने बस नौकरी से निकालने की जानकारी दी और किसी को बोलने तक का मौका नहीं दिया।
यूनिफोर के क्यूबेक डायरेक्टर डैनियल क्लॉटियर ने एक बयान में कहा कि उनके सदस्य, जिन्होंने इस टेलीकॉम और मीडिया जाइंट में सालों तक काम किया है, उन्हें गुलाबी पर्चियों से भुगतान किया जा रहा है। अगर यह शर्मनाक से ज्यादा नहीं है, तो पता नहीं कि क्या है।
गुरुवार को स्टार को दिए एक बयान में, बेल के कम्यूनिकेशन के निदेशक एलेन मर्फी ने कहा कि जिन लोगों को जाने दिया गया, उन्होंने अपने पैकेजों पर बात करने और सवाल पूछने के लिए एचआर के साथ पर्सनल मीटिंग कीं।
यह भी पढ़ें: नियम मानने वाले ही कर दिए बाहर! इस कंपनी ने यूं निकाल दिए 400 कर्मचारी
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
13 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
15 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
19 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
21 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
22 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
22 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines